फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : One thousand bigha crops submerged due to blockage of raw drain, farmers demonstrated

Kanpur Dehat : कच्चा नाला जाम होने से एक हजार बीघा फसल जलमग्न, किसानों ने किया प्रदर्शन

Wed, 12 Oct 2022 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : One thousand bigha crops submerged due to blockage of raw drain, farmers demonstrated
अकबरपुर में जलभराव से नाराज किसान हंगामा करते। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर की मिर्जा ताल झील से जुड़ा कच्चा नाला जाम होने से दो दिनों की तेज बारिश के बाद करीब एक हजार बीघा फसल जलमग्न हो गई है। इससे किसानों को फसल सड़कर बर्बाद होने की आशंका है।
विज्ञापन

नाराज किसानों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि चार वर्ष पूर्व नाले की सफाई नगर पंचायत ने कराई थी। इसके बाद सफाई की सुध नहीं ली। इससे उनकी फसल खराब हो रही है।
विज्ञापन

अकबरपुर के मिर्जा ताल झील से होकर बड़े पुल का बरसाती नाला कृपालपुर के पास हाईवे रोड की एक पुलिया से होकर सेंगुर नदी में गिरता है। यह नाला करीब नौ किमी लंबा है। इससे बरसाती पानी सीधे सेंगुर नदी में जाने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश होने पर इस नाले से आसपास के कई गांवों का पानी सीधे सेंगुर नदी में चला जाता है। इससे जल भराव की समस्या नहीं होती है। बारिश से पहले नाला सफाई के निर्देश दिए गए थे। लेकिन इस नाले की सुध किसी ने नहीं ली।
दो दिनों की तेज बारिश से पानी ओवर फ्लो हो गया है। इधर नाला साफ नहीं होने से सिल्ट जमा है इसकी वजह से बरसाती पानी की निकासी सेंगुर नदी में नहीं हो पा रही है। मौजूदा समय में अकबरपुर व बाढ़ापुर के बीच की करीब एक हजार बीघा फसल जलमग्न है।
मंगलवार को बारिश थमी तो किसान खेतों में फसल देखने गए। फसलें जलमग्न देखकर किसान मायूस हो गए। कई किसानों से जिम्मेदार अफसरों पर अनदेखी का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कह किसान लौट गए। किसान लाही व धान की फसलों के सड़कर बर्बाद होने की आशंका सता रही है।

मेवाती मोहाल के पास मिर्जा ताल झील से नाला जुड़ा है। लिपिक राजेश ने जानकारी दी है कि चार वर्ष पूर्व नाला साफ कराया गया था। जलभराव का कराकर पानी की निकासी का जरूरी प्रयास किया जाएगा। - प्रदीप पांडेय, ईओ अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed