फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat: One hour rain made lanes pond, water entered the houses, traffic problem

kanpur dehat : एक घंटे बारिश से गलियां बनीं तालाब, घरों में घुसा पानी, आवागमन में हुई परेशानी

Mon, 08 Aug 2022 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat: One hour rain made lanes pond, water entered the houses, traffic problem
अकबरपुर में गांधी पार्क के सामने सड़क पर जलभराव से होकर निकलते लोग। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले में रविवार दोपहर करीब एक घंटे हुई झमाझम बारिश कई जगह लोगों के लिए आफत बन गई। अकबरपुर, रूरा व राजपुर क्षेत्र की गलियों में जलभराव हो गया। रूरा में कुछ घरों व दुकानों में पानी घुसने से लोग परेशान हुए। तेज हवा संग बारिश से मौसम ठंडा हो गया। उमस से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

अकबरपुर में दोपहर करीब एक बजे बारिश शुरू हुई। तेज हवा संग करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई तो अयोध्यानगर, गांधीनगर व नयागंज में कई जगह जलभराव हो गया। गांधी नगर में राजकीय पुस्तकालय वाली सड़क पर जलभराव से लोगों को आवागमन में खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन

कई राहगीरों की बाइक बंद हो गई तो उन्हें घसीटकर निकालना पड़ा। रविवार को बाजार का दिन होने की वजह से भीड़ थी। बारिश की वजह से दुकानदारी पर असर पड़ा। अकबरपुर में ओवरब्रिज चौराहे पर भी जलभराव रहा। गांधी नगर का तालाब ओवरफ्लो हो गया। इससे पानी सड़क पर आकर भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी कमलेश, रामजी व सुरेश कुमार आदि ने बताया कि नाला ठीक से नहीं बना है। इससे तालाब का पानी निकलता नहीं है। वहीं, मुख्य बाजार की गली में जलभराव हो गया। पानी से होकर लोगों को निकलना पड़ा। इसी प्रकार रूरा में बाजार वार्ड व बजरंग नगर में जलभराव से परेशानी हुई।
दुकानों में पानी घुस गया। इससे सामान का नुकसान हुआ। राजपुर मेन बाजार गली में भी बारिश से जलभराव हो गया। नई बस्ती में जल निकासी का प्रबंध नहीं होने से जलभराव रहा। रनियां में भी कुछ स्थानों पर जलभराव से राहगीर परेशान रहे। रसूलाबाद में भी रुक रुक कर कई बार में अच्छी बारिश हुई।

इससे निचले इलाकों में जलभराव हो गया। राजपुर में भी मुख्य बाजार में पानी भर गया। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि नौ अगस्त तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने और गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed