फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Not a single corona infected patient was found after one and a half months

कानपुर देहात : डेढ़ माह बाद नहीं मिला एक भी कोरोना संक्रमित मरीज

Tue, 22 Feb 2022 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Not a single corona infected patient was found after one and a half months
अकबरपुर सीएचसी में महिला को वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य कर्मी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जनपद में सोमवार को डेढ़ माह बाद कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं मिला। सोमवार को 577 लोगों की आई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में सभी निगेटिव पाए गए। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर में 29 दिसंबर को पहला मामला आया था।
विज्ञापन

इसके बाद से स्वस्थ टीमें लगातार लोगों के सैंपल लेकर जांच कर रही हैं। पिछले सात दिनों से लगातार कोरोना के मामले घट रहे थे। सोमवार को एक भी संक्रमित नहीं मिला। अब जनपद में कोरोना के 29 मरीज सक्रिय हैं। वहीं 25 मरीजों के स्वस्थ होने पर उनका होम क्वारंटीन हटा दिया गयाहै।
विज्ञापन

उधर, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आशीष बाजपेयी ने बताया कि जनपद में सोमवार को 6845 लोगों को वैक्सीन लगी है। इसमें 301 वयस्कों को फर्स्ट डोज, 3758 को सेकेंड डोज, 1455 किशोरों को फर्स्ट डोज, 1187 को सेकेंड डोज और 144 फ्रंटलाइन वर्करों को बूस्टर डोज लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed