फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat news

जनवरी के पहले सप्ताह तक नहर में आएगा पानी

Tue, 01 Dec 2020 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat news
कानपुर देहात। जिले की नहर में जनवरी के पहले सप्ताह तक पानी आ सकेगा। इसके लिए झींझक-रूरा नहर चौड़ीकरण व सफाई का काम दोबारा शुरू हो गया है। किसानों को जल्द सिंचाई के लिए पानी मिले, इसके विभाग की ओर से तेजी काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के किसानों को फसलों में सिंचाई के लिए नहर के पानी का अभी और इंतजार करना होगा। हालांकि, नहर चौड़ीकरण व सफाई का रुका हुआ काम शुरू कर दिया गया है। जनपद औरैया के मलहौसी से रूरा करीब 65 किलोमीटर नहर का चौड़ीकरण व सफाई का काम विश्व बैंक पोषित परियोजना के तहत अक्तूबर 2019 में शुरू कराया गया था। इस पर तेजी से काम हुआ। कंचौसी, झींझक, जुरिया, अमौली, सिठमरा के आगे तक काम हो पाया था। तभी लॉकडाउन के कारण काम बंद हो गया। रूरा के आस-पास नहर का चौड़ीकरण व सफाई का काम नहीं हो सका था। अब विभाग की ओर से दोबारा काम शुरू कर दिया गया है। रूरा से बालाजी मंदिर के आगे तक नहर की दोनों पटरी बना दी गई है। इस काम के होने के बाद नहर का पानी टेल तक आसानी से पहुंच जाएगा। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि नहरों में जनवरी के पहले सप्ताह में पानी आ जाएगा। किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed