फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat news

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौत

Tue, 27 Oct 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat news
कानपुर देहात। अकबरपुर के शहजादपुर के पास हाईवे पर रविवार की दोपहर पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति चपेट में आकर मामूली तौर पर जख्मी हो गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

औरैया के अजीतमल, बाबरपुर निवासी नफीस मजदूर है। कानपुर के चकरपुर में रिश्तेदार की गमी में रविवार को शामिल होने वह पत्नी सरीफन (40) संग बाइक से जा रहा था। दोपहर में अकबरपुर के शहजादपुर में पहुंचने पर पीछे से आए तेज रफ्तार टाइल्स लदे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। सरीफन सड़क पर गिर गई तो ट्रक ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, नफीस का बाएं हाथ का पंजा मामूली तौर पर जख्मी हो गया। आंखों के सामने हादसा देख नफीस बदहवास हो गया। उसे राहगीरों ने संभाला। नफीस हेलमेट लगाए था। घटना स्थल पर जुटे राहगीरों ने ट्रक रुकवा लिया। सूचना पाकर कुछ देर में बारा चौकी पुलिस पहुंची। ट्रक कब्जे में लेकर पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं दुर्घटना की खबर पाकर निबौली, अकबरपुर से सरीफन का भाई सलमान पहुंच गया। हादसे की जानकारी पर बाबरपुर में में परिजनों में कोहराम मच गया। मां की मौत पर ग्यारह वर्षीय बेटा अरमान रोने बिलखने लगा। बारा चौकी इंचार्ज विकल्प चतुर्वेदी ने बताया कि पति की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed