फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat news

शटरिंग हटाने के दौरान ढही सीढ़ी, मलबे में दबकर प्रवासी मजूदर की मौत

Mon, 08 Jun 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
kanpur dehat news
रूरा। अकबरपुर रोड पर सोमवार सुबह निर्माणाधीन मकान की शटरिंग खोलने के दौरान बेसमेंट की सीढ़ी ढह गई। मलबे में दबकर काम कर रहा मजदूर नरेंद्र कश्यप (30) की मौत हो गई। 15 दिन पहले ही वह दिल्ली से लौटा था।
विज्ञापन

बजरंग नगर में अकबरपुर रोड पर भवन निर्माण हो रहा है। बेसमेंट में जाने के लिए कुछ दिन पहले ही सीढ़ियां बनाई गई थीं। सोमवार को शटरिंग हटाने काम रूरा के शिवाजी नगर निवासी वीरेंद्र कुमार मजूदरों से करा रहा था। शाही, सरगांव बुजुर्ग निवासी नरेंद्र कश्यप और गैजूमऊ निवासी गोविंद शटरिंग हटा रहे थे। तभी बेसमेंट की सीढ़ियां भरभरा कर ढह गई। मलबे में दबकर नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। गोविंद के चिल्लाने पर अन्य लोग पहुंचे और नरेंद्र को मलबे से निकाल कर अस्पताल भेजा। मजदूर के पिता रामचंद्र, भाई कोमल व पत्नी मीना भी पहुंच गए। जिला अस्पताल में नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। पिता रामचंद्र ने बताया कि बेटे की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। छह माह की बेटी है। दिल्ली में नरेंद्र भवन निर्माण में मजदूरी करता था। वह शटरिंग का काम जानता था। वह 15 दिन पहले ही घर लौट आया था। इसके बाद से काम की तलाश में था। रूरा में उसका परिचय शिवाजी नगर निवासी शटरिंग मालिक वीरेंद्र से हुआ तो उन्होंने उसे काम पर बुलाया था। रविवार को उसने काम मिलने की जानकारी परिजनों को दी थी। सोमवार को ही वह यहां शटरिंग हटवाने की मजदूरी करने पहुंचा था और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed