{"_id":"5ecd490e8ebc3e90364545da","slug":"kanpur-dehat-news-akbarpur-news-knp562160791","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ पांच कोरोना संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ पांच कोरोना संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप
विज्ञापन
कानपुर देहात। सोमवार रात व मंगलवार सुबह कानपुर मेडिकल कालेज से आई रिपोर्ट में चार प्रवासियों व महाराष्ट्र से आए प्रवासी के संपर्क में रही उसकी बहन समेत कुल पांच और कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। जिले में एक ही दिन में पांच संक्रमित मिलने से अफसरों में हड़कंप है। सभी संक्रमितों की केस हिस्ट्री तलाशकर उन्हें औरैया के दिबियापुर कोविड अस्पताल भेजा गया। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 15 पहुंच गई है। इनमें से 14 प्रवासी हैं।
सरवनखेड़ा ब्लाक क्षेत्र के ज्यूनिया गांव निवासी एक युवक गुजरात के पंडौल में हीरा व्यापारी के यहां काम करता है। वह स्पेशल ट्रेन से जिले के पामां रेलवे स्टेशन पर 22 मई को अकेले उतरा था। उसे अकबरपुर के राजकीय महाविद्यालय में क्वारंटीन किया गया था। मंगलपुर थाना के किशौरा ग्राम पंचायत के मजरा नयापुरवा गांव निवासी गुजरात के सूरत में मजदूरी करने वाला युवक अपनी पत्नी, पांच बेटियों व एक बेटे के साथ 20 मई को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से कानपुर आया था। वहां से अकबरपुर होते हुए रोडवेज बस से झींझक पहुंचा। उसे परिवार समेत झींझक के गौरी शंकर द्विवेदी महाविद्यालय में क्वारंटीन किया गया था। 22 मई को महिला, उसकी बेटियों समेत आठ संदिग्धों का सैंपल कोरोना जांच को भेजा गया था। तीसरा कोरोना संक्रमित मिला युवक शिवली कस्बा निवासी मुंबई में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा है। वह 11 मई को आया था। उसे शिवली के बीएल पैलेस गेस्ट हाउस में क्वारंटीन किया गया था। इसी तरह से शिवली के बन्नापुर गांव निवासी 35 वर्षीय युवक सूरत में चालक है। उसे 13 मई को क्वारंटीन किया गया था। दोनों युवकों की कोरोना जांच के 23 मई को सैंपल भेजा गया था। वहीं रसूलाबाद के व्यवहरिया गांव निवासी पांचवीं कोरोना संक्रमित मिली युवती का भाई महाराष्ट्र के गोरेगांव ईस्ट में मजदूरी करता है। वह 11 मई को अपने साथियों के साथ गांव आया था। 15 मई को आई रिपोर्ट में उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। उसे इटावा के जसवंत नगर कोविड अस्पताल भेजा गया था। उसके साथ आए साथियों व संपर्क में रही बहन को रसूलाबाद के हंसानंद क्वारंटीन सेंटर में भेजा गया था। संक्रमितों को कोविड अस्पताल भेजा गया। क्वारंटीन सेंटरों को सैनिटाइज कराया गया। जिला संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. यतेंद्र शर्मा ने बताया कि गजनेर अस्पताल फुल होने के कारण पांचों कोरोना पॉजिटिव मरीजों को औरैया जनपद के दिबियापुर कोविड अस्पताल भेजा गया है।