{"_id":"647b9a372ab7c230650d9ed4","slug":"kanpur-dehat-misdeed-by-stuffing-a-cloth-in-the-mouth-of-a-minor-sleeping-on-the-terrace-report-filed-kanpur-news-c-12-1-267987-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: छत पर सो रही नाबालिग के मुंह में कपड़ा ठूंस कर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: छत पर सो रही नाबालिग के मुंह में कपड़ा ठूंस कर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर के एक गांव में शुक्रवार देर रात घर की छत पर सो रही नाबालिग से गांव के ही युवक ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया। शनिवार की सुबह परिजन पीड़ित को लेकर अकबरपुर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
एक गांव निवासी किसान ने बताया कि शुक्रवार की रात बेटी (16) भाइयों व अन्य परिजनों के साथ मकान की छत पर सो रही थी। इस दौरान गांव का निर्मल सिंह देर रात करीब दो बजे दीवार के सहारे मकान की छत पर पहुंच गया।
उसने चारपाई पर सो रही बेटी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसे उठाकर छत के पीछे ले गया, जहां उससे दुष्कर्म किया। देर रात घर के बाहर बंधी भैंस छूट जाने पर परिजन जागे, तो बेटी चारपाई से गायब मिली। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
करीब डेढ़ घंटे बाद बेटी घर लौटी और परिजनों को आप बीती सुनाई। कहा कि निर्मल ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने पर उसे व परिवार के अन्य लोगों को जान से मारने की धमकी दी है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।