फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Miscreants robbed the tractor and threw the farmer in Jalaun, found unconscious in the forest

कानपुर देहात : बदमाशों ने ट्रैक्टर लूट कर किसान को जालौन में फेंका, जंगल में मिला बेहोश

Mon, 20 Sep 2021 07:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Miscreants robbed the tractor and threw the farmer in Jalaun, found unconscious in the forest
कानपुर देहात के सट्टी थाने में मौजूद लूट का शिकार हुआ किसान रामशरण यायव। संवाद - फोटो : AKBARPUR
राजपुर। सट्टी के रूरगांव से ट्रैक्टर लेकर निकला किसान जालौन के कुंठौंद के पास जंगल में बेहोश मिला। ट्रैक्टर लूटने के बाद बदमाशों ने हाथ पैर बांधकर उसे वहीं फेंक दिया। इस दौरान जंगल से गुजर रहे चरवाहों ने किसान को देखा तो कुंठौंद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

वहां से मिली जानकारी के बाद सट्टी पुलिस किसान को जालौन से ले आई। परिजन उसका निजी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। पुलिस उसकी तबियत सामान्य होने का इंतजार कर रही है। इसके बाद बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जाएगी।
विज्ञापन

रूरगांव के किसान रामशरण यादव के घर 18 सितंबर को दो युवक बाइक से पहुंचे थे। युवकों ने भाड़े पर ट्रैक्टर औरैया ले जाने के लिए तय किया। दोपहर बाद किसान का फोन बंद हो गया था। किसान की जानकारी नहीं मिलने से परिजन परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर जालौन के कुंठौंद के पास रविवार को जंगल में किसान बेहोश पड़ा मिला, उसके हाथ पैर बंधे थे। चरवाहों की सूचना पर कुंठौंद पुलिस उसे थाने ले गई थी। अर्द्धबेहोशी की हालत में किसान ने नाम पता बताया तो सट्टी पुलिस को इसकी सूचना दी। सट्टी पुलिस किसान को अपने साथ ले आई है।
उसकी तबियत अभी सामान्य नहीं है। वह कुछ ठीक से बता नहीं पा रहा है। उसे परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाशों का पता लगाने के लिए पुलिस ने अनंतराम टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

सीसीटीवी में पांच संदिग्ध पुलिस को नजर आए है। फिलहाल पुलिस किसान के सामान्य होने का इंतजार कर रही है। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि किसान ठीक से जानकारी नहीं दे पा रहा है। उसके सामान्य होने पर ट्रैक्टर लूट की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed