फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat meeting

चालू कराएं रनियां की पानी टंकी, सुंदर नगर में लगवाएं पोल

Sat, 04 Jan 2020 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat meeting
कार्यकर्ताओं की समस्याओं को लेकर डीएम से मिलते एमएलसी अरुण पाठक व भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह ? - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। समस्याओं को लेकर एमएलसी और भाजपा जिलाध्यक्ष ने डीएम व सीडीओ से मुलाकात की। बाद में सर्किट हाउस में शिक्षा, जल निगम, बिजली विभाग के अफसरों के साथ बैठक कर उन्हें समस्याएं बताकर समाधान के लिए कहा। रनियां के सुंदरनगर में बल्लियों के सहारे विद्युत आपूर्ति होने पर एमएलसी ने नाराजगी जताई। रनियां में बंद पानी की टंकी से जलापूर्ति शुरू कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने समस्याओं के समाधान के लिए एमएलसी अरुण पाठक को पत्र दिया था। इस पर एमएलसी और जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान ने शुक्रवार को डीएम राकेश कुमार सिंह व सीडीओ जोगिंदर सिंह से मुलाकात की। अफसरों ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। संबंधित विभाग के अफसरों को सर्किट हाउस में जाकर एमएलसी व जिलाध्यक्ष के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। एमएलसी ने रनियां के सुंदरनगर बस्ती में बल्लियों के सहारे विद्युत आपूर्ति होने की बात कही।
विज्ञापन

कटका गांव में सौभाग्य योजना के तहत विद्युतीकरण काम पूरा न कराने पर नाराजगी जताई। अधिशासी अभियंता दीपक सिंह से बिजली की समस्याओं के समाधान को कहा। रनियां में बंद पानी की टंकी से जलापूर्ति शुरू कराने के लिए अधिशासी अभियंता जल निगम से कहा। नहरों की सफाई के बाद बंद हुए कुलावों को खुलवाने के लिए कहा। बैठक में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बाल जी शुक्ला, मलखान सिंह, चंद्रकुमार शुक्ला, रामजी गुप्ता, राकेश तिवारी, धर्मेश कुशवाहा, योगराज राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed