फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat meeting

राष्ट्रपति से झींझक में स्कूल, अस्पताल व उद्योग लगवाने की मांग

Sun, 01 Dec 2019 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat meeting
कानपुर में महामहिम रामनाथ कोविंद की पत्नी सविता कोविंद से मुलाकात करती पति के साथ भतीजी हेमलता, ज - फोटो : AKBARPUR
झींझक (कानपुर देहात)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से कानपुर में मुलाकात कर उनकी भतीजी और भाभी ने झींझक के लिए स्कूल और अस्पताल की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर छत्रपति साहू जी महाराज विश्व विद्यालय के इंटरनेशनल गेस्ट हाउस में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से उनकी भाभी विद्यावती, भतीजी हेमलता कोविंद, उनके पति राजेश, छोटी भतीजी कंचन और उनके पति आलोक कुमार ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे।

हेमलता ने बताया कि झींझक में अच्छा स्कूल व अस्पताल न होने के कारण लोगों को मजबूरन कानपुर जाना पड़ता है। इसलिए चाचा से स्कूल और अस्पताल बनवाने की मांग की है। शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की मांगों को भी राज्य सरकार से पूरी कराने का आग्रह किया गया है। विद्यावती ने बताया कि झींझक में घर के बाहर शिव मंदिर का निर्माण हो चुका है। लल्ला से (रामनाथ कोविंद) 20 से 26 फरवरी के बीच मूर्ति स्थापना में आने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed