{"_id":"6a0189ecf5f8ebc52c0d42f6","slug":"kanpur-dehat-medical-college-outsourced-staff-go-on-strike-over-non-payment-of-honorarium-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: मानदेय न मिलने पर मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्स कर्मियों की हड़ताल, ओपीडी और पैथोलॉजी सेवाएं प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: मानदेय न मिलने पर मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्स कर्मियों की हड़ताल, ओपीडी और पैथोलॉजी सेवाएं प्रभावित
Mon, 11 May 2026 01:19 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 11 May 2026 01:19 PM IST
विज्ञापन
आउटसोर्स कर्मियों की हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
मेडिकल कॉलेज अकबरपुर में तैनात आउटसोर्स कर्मियों ने पीएफ कटौती और तीन माह से मानदेय न मिलने के विरोध में सोमवार सुबह हड़ताल कर दी। नाराज कर्मचारियों ने काम बंद कर इमरजेंसी के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। इससे मेडिकल कॉलेज की कई स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
कर्मचारियों का आरोप है कि उनका पीएफ तो काटा जा रहा है, लेकिन खाते में जमा नहीं किया जा रहा। वहीं पिछले तीन माह से मानदेय भी नहीं मिला है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे नाराज होकर कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से काम बंद कर दिया। हड़ताल के चलते ओपीडी, पैथोलॉजी और जांच संबंधी कार्य प्रभावित रहे। मरीजों को जांच के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। कई मरीज बिना इलाज कराए वापस लौट गए। इमरजेंसी सेवाओं पर भी असर पड़ा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक बकाया मानदेय और पीएफ संबंधी समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कर्मचारियों से वार्ता कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन