{"_id":"6338a40d5401955c4a3326d7","slug":"kanpur-dehat-married-woman-was-beaten-up-for-not-getting-dowry-report-filed-against-five-people-akbarpur-news-knp72120732","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : दहेज न मिलने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : दहेज न मिलने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
डेरापुर। दहेज में तीन लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़ित ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट व धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ननथू गांव निवासी सुरेश कुमार की बेटी पूनम दुबे की शादी गांव के पिंटू उर्फ श्याम किशोर से वर्ष 2018 में हुई थी। पूनम का आरोप है कि शादी के बाद से पति पिंटू, सास रज्जन, ससुर कैलाश, ननद रोली व चचिया ससुर महेंद्र दुबे ने दहेज में तीन लाख रुपये की मांग शुरू कर दी।
असमर्थता जताने पर आरोपियों ने उसे पीटा। घटना की जानकारी होने पर पिता व परिवार के अन्य लोग पहुंचे और ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन
30 सितंबर को ससुराल वालों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी गंगा सिंह ने बताया कि विवाहिता की तहरीर के आधार पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।