{"_id":"670b74a98a3ed97dfe0610eb","slug":"kanpur-dehat-made-a-reel-by-waving-a-rifle-on-the-overbridge-two-arrested-including-a-teacher-sent-to-jail-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: ओवरब्रिज पर रायफल लहराकर बनाई रील, शिक्षक समेत दो गिरफ्तार…भेजा जेल, थानाध्यक्ष ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: ओवरब्रिज पर रायफल लहराकर बनाई रील, शिक्षक समेत दो गिरफ्तार…भेजा जेल, थानाध्यक्ष ने कही ये बात
Sun, 13 Oct 2024 12:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 13 Oct 2024 12:53 PM IST
सार
Kanpur Dehat News: झींझक कस्बे के ओवरब्रिज पर एक कार के ऊपर खड़े होकर दो युवकों द्वारा रायफल लहराकर रील बनाई गई थी। मामले में दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुद देहात के झींझक में ओवरब्रिज पर रायफल लहराकर रील बनाने के मामले में औरैया के शिक्षक समेत पुलिस ने दो पर रिपोर्ट दर्ज की। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शुक्रवार को झींझक कस्बे के ओवरब्रिज पर एक कार के ऊपर खड़े होकर दो युवकों द्वारा रायफल लहराकर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन
इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच कर औरैया कस्बा के गोविंद नगर निवासी शिक्षक रजनीश सिकरवार व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जांच में रजनीश के अलावा अर्पित कुमार निवासी इकौरापुर जनपद औरैया का नाम सामने आया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मंगलपुर संजय गुप्ता ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन