फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat lockdown

दो मस्जिदों में नमाज के लिए एकजुट 12 लोग गिरफ्तार

Wed, 01 Apr 2020 09:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
kanpur dehat lockdown
पुखरायां/झींझक (कानपुर देहात)। लॉकडाउन तोड़ने में 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो मस्जिदों में नमाज के लिए एकजुट हुए 12 लोग शामिल हैं। सभी के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुखरायां कोतवाल चंद्रशेखर दुबे ने बताया कि बुधवार को अमरौधा चौकी इंचार्ज लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए गश्त कर रहे थे। उसी समय कुजरैठी स्थित एक मीनार मस्जिद से एक साथ छह लोग निकलते दिखे। इन्हें रोक कर पूछताछ की गई। वह संतोष जनक उत्तर नहीं दे सके। उन्हें बताया गया कि मस्जिद में एक साथ पांच से अधिक लोग नमाज नहीं अदा कर सकते हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है। शासन की ओर से रोक लगाई गई है। इस तरह का कार्य करना विरोध पूर्ण प्रक्रिया के तहत है। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार लोगों ने अपने नाम अमरौधा की इमाम मस्जिद एक मीनार कुजरैठी निवासी मौलाना फैज अहमद, मोहम्मद असद, बाजार वार्ड निवासी ऊजैर अहमद, मिश्राना मुहल्ला निवासी मोहम्मद शहीद, मोहम्मद अमजद, मोहम्मद राशिद बताए हैं।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज की तहरीर पर सभी के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं मूसानगर थानाध्यक्ष राम बहादुर पाल ने बताया कि कस्बे में लॉकडाउन के समय मोमिया व रस्सी दुकानदार रवि गुप्ता और बर्तन दुकानदार सुमित कुमार दुकानें खोले मिले। इन्हें गिरफ्तार का लॉकडाउन उल्लंघन के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, पुलिस ने मंगलपुर की ईदगाह मस्जिद में नमाज के लिए आए छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसआई विष्णुकांत तिवारी ने मंगलपुर निवासी फैज मोहम्मद, आजाद, जीशान, आकिब अहमद, अतीक खान व आसिफ को गिरफ्तार किया है। लॉकडाउन के दौरान कोरोना के बचाव संबंधित जानकारी का विरोध करने पर संदलपुर में बिछियापुर गांव निवासी बाबू सिंह व संदलपुर निवासी इस्तिफाक अहमद, वाजिद अली व मुस्तफा को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज की गई है। शिवकुमार राठौर ने बताया कि लॉकडाउन का पालन न करने पर दस लोगों को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र से लॉकडाउन का उल्लंघन करने में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed