{"_id":"64498053b8c9b82f8a070bb4","slug":"kanpur-dehat-liquor-salesman-found-dead-in-country-liquor-contract-cause-of-death-not-clear-in-postmortem-kanpur-news-c-12-1-202204-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: देसी शराब के ठेके में मृत मिला शराब सेल्समैन, पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: देसी शराब के ठेके में मृत मिला शराब सेल्समैन, पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं
विज्ञापन
रूरा। थाना क्षेत्र में प्रेमादेवी कारी गांव में दो दिन पहले शराब ठेके पर आया सेल्समैन दुकान में मृत मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मौत की वजह साफ नहीं होने पर बिसरा सुरक्षित किया गया है।
प्रेमादेवी कारी गांव में देसी शराब ठेके पर सरवनखेड़ा के कठेठी गांव निवासी राजेश सिंह सेल्समैन है। उसके गांव का ही जगतपाल सिंह (30) दो दिन पहले ही ठेके पर सेल्समैन के तौर पर काम करने आया था।
बुधवार सुबह वह ठेके के कमरे में बेहोश पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने जानकारी राजेश सिंह को दी। अस्पताल ले जाने से पहले जगत पाल सिंह की मौत हो गई। सेल्समैन राजेश सिंह ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
इधर आसपास के लोगों को कहना है कि रात में जगतपाल सिंह को नशे में देखा गया था। इसके बाद सुबह वह मृत मिला। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। सीओ सदर प्रभात कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच की है। तहरीर के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।