फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat light

आवास की बिजली काटे जाने पर डाक्टरों व कर्मचारियों का हंगामा

Wed, 31 Jul 2019 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat light
कर्मचारियों को शांत करा सीएमएस से वार्ता करते प्रभारी निरीक्षक। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिला अस्पताल (पुरुष और महिला) के आवासों की बिजली काटे जाने से नाराज डॉक्टरों और कर्मचारियों ने मंगलवार की शाम जमकर हंगामा किया। पुरुष अस्पताल के सीएमएम डॉ. आरए मिर्जा की कार को घेर कर नारेबाजी। उन्हें कार से उतार लिया। अकबरपुर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों और कर्मचारियों को शांत कराया। थाना प्रभारी के हस्तक्षेप के बाद बिजली विभाग के अफसरों ने आवासों का कनेक्शन जुड़वाया। बिजली आने के बाद डॉक्टर और कर्मचारी करीब पांच घंटे बाद अपने घरों को लौटे।
विज्ञापन

जिला महिला और पुरुष अस्पताल परिसर में सौ से ज्यादा कर्मचारी और नौ डॉक्टरों के आवास हैं। मंगलवार सुबह अचानक सभी के आवासों की बिजली काट दी गई। पहले कर्मचारियों ौर डाक्टरों ने समझा कि बिजली कटौती हुई है। देर शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हुई। जानकारी पर पता चला कि बिजली विभाग ने उनके घरों के कनेक्शन काट दिए हैं। इसके बाद गुस्साए कर्मचारी और डॉक्टर परिवार के साथ घरों से बाहर आ गए। उन लोगों ने परिसर में पुरुष अस्पताल के सीएमएम की कार घेर ली। हंगामा और नारेबाजी करते हुए उन्हें कार से उतार लिया। इसके बाद उनका घेराव किया। कोतवाली प्रभारी फोर्स के साथ वहां पहुंचे और मामला शांत कराया।
विज्ञापन

कर्मचारी बोले, कटता है वेतन से पैसा
कर्मचारियों ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली विभाग ने डॉक्टरों और कर्मचारियों के घरों का कनेक्शन काटा था। कर्मचारियों के वेतन से बिजली के मद में 620 रुपये, नर्सों का 12 सौ और डाक्टरों का तीन हजार रुपये काटा जाता है। ऐसे में सरकारी आवासों में बिजली चोरी कैसे हो सकती है। बिजली विभाग का जिला अस्पताल पर करीब डेढ़ करोड़ बकाया है। यह अस्पताल प्रबंधन से वसूला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed