{"_id":"628d2b412a416e614f6127b7","slug":"kanpur-dehat-license-of-child-line-running-in-raniya-suspended-permission-was-given-to-operate-in-pukhrayan-akbarpur-news-knp6986731134","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : रनियां में चल रहे चाइल्ड लाइन का लाइसेंस निलंबित, पुखरायां में संचालन की थी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : रनियां में चल रहे चाइल्ड लाइन का लाइसेंस निलंबित, पुखरायां में संचालन की थी अनुमति
विज्ञापन
कानपुर देहात। रनियां में संचालित चाइल्ड लाइन अपनी मूल जगह पर नहीं चल रहा था। अधिकारियों को जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी रिपोर्ट चाइल्ड लाइन इंडिया फाउंडेशन को दी। इस पर रनियां में संचालित चाइल्ड लाइन का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी की ओर से संचालित चाइल्ड लाइन कानपुर देहात ने बाल विकास समिति के आदेशों की अवहेलना की है।
दो वर्ष पहले पंजीकरण के दौरान सोसाइटी की ओर से पुखरायां पटेल चौक स्थित सपना आईटी सेंटर में बाल गृह खोलने की अनुमति ली गई थी। इसके बाद बिना प्रशासन को जानकारी दिए डेढ़ वर्ष से रनियां परसौली में चाइल्ड लाइन का संचालन हो रहा था।
विज्ञापन
इस पर कार्रवाई के लिए चाइल्ड लाइन इंडिया फाउंडेशन को पत्र लिख भेजा गया था। अब वहां से चाइल्ड लाइन को निलंबित कर दिया गया है। प्रोबेशन अधिकारी का मानना है कि जल्द ही लाइसेंस भी निरस्त होगा।