फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat Late Night Uproar at Medical College Students Stage Sit in at Gate Allege Power cut

Kanpur Dehat: मेडिकल कॉलेज में देर रात हंगामा, गेट पर धरने पर बैठे छात्र, बोले- सिर्फ चार घंटे मिल रही बिजली

Fri, 22 May 2026 10:20 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 22 May 2026 10:20 AM IST
सार

Kanpur Dehat News: कुंभी मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे में महज चार घंटे बिजली मिलने से नाराज एमबीबीएस छात्रों ने गुरुवार आधी रात को मुख्य गेट पर हंगामा किया। प्राचार्य डॉ. हरमीत सिंह ने अस्पताल के लिए अलग विद्युत लाइन की मांग की है।

विज्ञापन
Kanpur Dehat Late Night Uproar at Medical College Students Stage Sit in at Gate Allege Power cut
कानपुर देहात मेडिकल कॉलेज हंगामा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात के मेडिकल कॉलेज कुंभी में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर गुरुवार देर रात छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। रात करीब 12 बजे छात्र हॉस्टल से बाहर निकल आए और कॉलेज गेट पर जमकर हंगामा किया। छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि 24 घंटे में मुश्किल से चार से पांच घंटे ही बिजली मिल पा रही है।

विज्ञापन

इससे पढ़ाई, परीक्षा की तैयारी और दैनिक कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से मेडिकल कॉलेज और छात्रावासों में बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। रात में लंबे समय तक बिजली गायब रहने से भीषण गर्मी में छात्र परेशान हैं। एमबीबीएस छात्रों ने बताया कि परीक्षा नजदीक है, लेकिन लगातार कटौती के कारण पढ़ाई नहीं हो पा रही।

विज्ञापन





पुलिस ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया
मोबाइल चार्जिंग, इंटरनेट और पानी की समस्या भी बढ़ गई है। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान छात्रों ने कहा कि कई बार कॉलेज प्रशासन को समस्या बताई गई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Kanpur Dehat Late Night Uproar at Medical College Students Stage Sit in at Gate Allege Power cut
कानपुर देहात मेडिकल कॉलेज हंगामा - फोटो : amar ujala

उच्चाधिकारियों और ऊर्जा विभाग को भेजे जा चुके हैं पत्र
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरमीत सिंह ने बताया कि बिजली समस्या को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों और ऊर्जा विभाग को पत्र भेजे जा चुके हैं। कॉलेज की बिजली आपूर्ति सामान्य लाइन से होने के कारण बार-बार बाधित होती है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की अलग विद्युत लाइन होना आवश्यक है, ताकि छात्रावासों में निर्बाध बिजली मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed