फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat land

कंचौसी से रूरा तक आज हटाए जाएंगे अवैध कब्जे

Wed, 04 Mar 2020 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat land
झींझक (कानपुर देहात)। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कंचौसी से लेकर रूरा तक नहर किनारे की जमीन पर कब्जा करने वाले 142 कब्जेदारों को चिह्नित किया था। बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में अवैध कब्जे हटवाए जाएंगे। जेई ने मंगलपुर और रूरा थाने को पत्र भेजकर पुलिस की मांग की है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कंचौसी से लेकर रूरा तक नहर किनारे विभाग की जमीन पर अवैध रूप से किए गए कब्जे हटवाए थे, लेकिन फिर से अवैध कब्जे हो गए। एक महीने पहले सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने नहर किनारे कब्जा करने वालों को चिह्नित किया था। रविवार को जेई सिंचाई विनोद कटियार, जिलेदार दिबियापुर श्याम मोहन तिवारी, सींच पर्यवेक्षक आनंद कुमार व सुभाषचंद्र ने कंचौसी में 34, झींझक में 55, अमौली में 6, सिठमरा में 34, गेदामऊ में नौ व रूरा में चार समेत कुल 142 अवैध कब्जेदारों को चिह्नित किया था। उन्हें दो दिन के अंदर जमीन खाली करने की चेतावनी देते हुए नोटिस पर हस्ताक्षर कराए थे।
विज्ञापन

इसके बावजूद अवैध कब्जे नहीं हटाए गए। मंगलवार को जेई ने मंगलपुर व रूरा थाना में पत्र भेजकर बुधवार को नहर किनारे की जमीन से कब्जा हटवाने के लिए फोर्स मांगा है। सिंचाई विभाग के जेई विनोद कटियार ने बताया कि बुधवार को कंचौसी से लेकर रूरा तक सिंचाई विभाग की भूमि से कब्जे हटवाए जाएंगे। मंगलपुर इंस्पेक्टर शिवकुमार सिंह राठौर ने बताया कि जेई ने नहर किनारे की जमीन से कब्जा हटवाने के लिए फोर्स मांगा है। पुलिस बल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed