फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Kotwal threatened the youth injured the bullet in Halat

कानपुर देहात ः गोली लगने से घायल युवक को हैलट में कोतवाल ने दी धमकी

Fri, 18 Mar 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Kotwal threatened the youth injured the bullet in Halat
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली से जानलेवा हमले के आरोपी के भागने के मामले में कोतवाल की भूमिका संदिग्ध है। पीड़ित पक्ष ने कोतवाल पर हैलट में भर्ती घायल युवक को धमकाने का आरोप लगा एडीजी समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत की है। इस पर एसपी ने मामले की जांच सीओ भोगनीपुर को सौंपी है।
विज्ञापन

दुआरी गांव निवासी राम शुक्ला के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज है। उसे अकबरपुर कोतवाली में हिरासत में रखा गया था। 16 मार्च की शाम वह कोतवाली से फरार हो गया। जबकि गजनेर पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हाथ पैर मार रही थी। ऐसे में अकबरपुर में पुलिस हिरासत से आरोपी के भाग जाने से कोतवाल की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, गोली लगने से घायल आकांशु के भाई प्रांशू समेत अन्य परिजनों ने एडीजी समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत कर अकबरपुर कोतवाल पर आरोपी को कोतवाली से छोड़ने व हैलट जाकर आकांशु को धमकने का आरोप लगाया है। वह जिला अस्पताल में भी घायल को धमका कर पूछताछ करते नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कोतवाल मामले में क्रास केस दर्ज कराने के लिए लगे हैं। इस पर एसपी ने मामले में कोतवाल की भूमिका की जांच सीओ भोगनीपुर को सौंपी है। एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि कोतवाली से आरोपी के भागने के मामले की जांच सीओ कर रहे हैं।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई होगी। वहीं, इंस्पेक्टर विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी का मेडिकल बनवाने की कार्रवाई चल रही थी तभी वह भाग गया। पीड़ित को धमकाने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed