फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat : kidnapped and murdered a Raj Mistri, dead body buried in the field, one arrested, two absconding

kanpur dehat : अगवा कर राजमिस्त्री की हत्या, खेत में दफनाया शव, एक गिरफ्तार, दो फरार

Wed, 20 Jul 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat : kidnapped and murdered a Raj Mistri, dead body buried in the field, one arrested, two absconding
खेत में शव मिलने पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण। संवाद - फोटो : AKBARPUR
सरवनखेड़ा (देहात)। पनकी गंगागंज से तीन दिन पहले अगवा किए गए राजमिस्त्री की हत्या कर दी गई। शव खेत में दफना दिया गया। पनकी व कानपुर देहात पुलिस ने मंगलवार देर शाम गजनेर थाना क्षेत्र में स्थित खेत से शव को बरामद किया।
विज्ञापन

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में शामिल उसके दो भाइयों की तलाश जारी है। त्रिकोणीय प्रेम संबंध या अवैध संबंधों में हत्या की आशंका है। इन दोनों बिंदुओं पर पुलिस की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन

मूलरूप से चौबेपुर निवासी अरुण कुमार (29) पेशे से राजमिस्त्री थे। वह मकान की स्लैब की ढलाई का काम करते थे। अरुण पनकी कला में अपने भाई कुलदीप के साथ रहते थे। कुलदीप के मुताबिक 16 जुलाई को बिधनू के सपई गांव निवासी संदीप कश्यप ने उनके पास फोन कर अरुण से बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान की स्लैब की ढलाई का काम दिलाने व 15 हजार रुपये एडवांस में दिलाने की बात कहकर उसको बुलाया था। उसके बाद अरुण लापता हो गया था। 17 जुलाई को कुलदीप ने पनकी थाने में अरुण की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि सर्विलांस की मदद से जांच करते हुए मंगलवार शाम संदीप के भाई अमित तक पुलिस पहुंची। पुलिस को देखकर अमित भागने लगा। जब पुलिस ने उसको दबोचा तो उसने वारदात कबूली।
उसने बताया कि भाई संदीप व पवन के साथ मिलकर 16 जुलाई को ही अरुण की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद शव कानपुर देहात के गजनेर थानाक्षेत्र के गनगरौली गांव में स्थित खेत में दफना दिया था।
गजनेर पुलिस की मदद से पुलिस ने खेत में खुदाई करवाकर शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर गुमशुदगी के केस को हत्या केस में तरमीम किया गया।
हत्या के पीछे दो वजहें, गहनता से जांच जारी
एसीपी कल्याणपुर ने बताया कि सपई गांव में अरुण की रिश्तेदारी है। इसलिए वह वहां जाता रहता था। इसी दौरान गांव निवासी एक युवती से उसके संबंध हो गए। कुछ साल बाद दोनों के संबंध खत्म हो गए। अरुण की शादी भी हो गई।
उसका एक बेटा भी है। इस युवती का संदीप से प्रेम प्रसंग हो गया। जानकारी के मुताबिक युवती ने अरुण के बारे में संदीप को बताया। यह भी बताया कि उसने दो तीन बार उसका गर्भपात भी कराया। जिसके बाद से संदीप अरुण से खुन्नस रखने लगा था और उससे बदला लेने की बात कहता था।
आशंका है कि इसी वजह से उसने उसकी हत्या दी। वहीं दूसरा पहलू यह है कि संदीप के भाई पवन की पत्नी से अरुण के अवैध संबंध हो गए थे। इस वजह से तीनों भाइयों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। एसीपी ने बताया कि इन दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
पनकी पुलिस ने बरती लापरवाही
अरुण के भाई कुलदीप ने अरुण के लापता होने के दूसरे ही दिन पुलिस को जानकारी दी थी। नाम के साथ बताया था कि संदीप का उनके पास फोन आया था। उनके फोन से ही अरुण से उससे बात की थी। तब वहां से सपई गया था।
इसलिए सीधे तौर पर संदीप पर ही शक था, लेकिन पुलिस उस तक दो दिन बाद पहुंच सकी। सवाल है कि क्या इसके पीछे पनकी पुलिस की लापरवाही रही है। हालांकि जिस दिन अरुण लापता हुआ है उसी दिन उसकी हत्या कर दी गई थी। यानी जिंदा बचा पाना संभव नहीं था।
दस दिन से बंद था अरुण का मोबाइल
एसीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने बताया कि उसके भाई पवन की पत्नी ने करीब दो सप्ताह पहले गहने किसी को दे दिए थे। शक था कि यह गहने उसने अरुण को दिए हैं, जबकि उसका कहना था कि टप्पेबाज गहने लेकर चला गया था।

इसको लेकर विवाद चल रहा था। इसकी जानकारी अरुण को भी थी। इसलिए वह पिछले दस दिन से अपना मोबाइल बंद किए हुए था। जब उसने उसके मोबाइल नंबर की सीडीआर निकाली तो युवती तक पहुंची। उसके जरिये संदीप के बारे में पूरी जानकारी हुई। फिर परतें खुलती गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed