फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Joint Director of Health of Rurgaon PHC inspected, three doctors were absent as soon as they left

कानपुर देहात : रुरगांव पीएचसी का संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य ने किया निरीक्षण, जाते ही तीन चिकित्सक नदारद

Mon, 02 May 2022 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Joint Director of Health of Rurgaon PHC inspected, three doctors were absent as soon as they left
रुरगांव पीएचसी में अधिकारियों के निरीक्षण के बाद मेज से हटाई जातीं चादर। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जनपद की 28 पीएचसी में रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें अमरौधा ब्लॉक की रुरगांव पीएचसी में संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य कानपुर मंडल डॉ. रचना सिंह और सीएमओ डॉ. एके सिंह ने मेले का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अफसरों के निरीक्षण कर लौटने के 10 मिनट बाद ही पीएचसी से तीन डॉक्टर भी चले गए। इससे उपचार के लिए पहुंचे मरीज भटकते रहे। इसकी जानकारी पर सीएमओ ने नाराजगी जताकर पीएचसी अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक संचालन के निर्देश हैं। रविवार को रुरगांव पीएचसी में आयोजित मेले में पुखरायां सीएचसी से डॉ. गोविंद प्रसाद, डॉ. आरती और डॉ. प्रीति की ड्यूटी लगी थी। सुबह 10:30 बजे सभी मेले में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 12:30 बजे नोडल अधिकारी संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य कानपुर मंडल डॉ. रचना गुप्ता और सीएमओ डॉ. एके सिंह मेले में पहुंचे। वहां सभी डॉक्टर मौजूद मिले। नोडल अधिकारी डॉ. रचना ने मेले में मौजूद डॉक्टरों से कहा कि सरकार की योजना का ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ दिलवाएं।
करीब आधे घंटे बाद दोपहर एक बजे वह सीएमओ के साथ लौट गईं। उनके जाने के 10 मिनट बाद सभी डॉक्टरों ने मेज पर बिछी चादर हटाई और अपना सामान पैक कर चलते बने। मेले में सिर्फ पैरामेडिकल स्टाफ और पीएचसी के अधीक्षक डॉ. अरविंद कटियार मौजूद रहे।
इसी तरह संयुक्त निदेशक और सीएमओ ने सीएचसी हवासपुर, सिकंदरा, पीएचसी राजपुर का भी निरीक्षण किया। वहीं, अपर सीएमओ डॉ. एसएल वर्मा ने नुनारी पीएचसी का निरीक्षण किया तो वहां डॉ. रविंद्र प्रताप सिंह अनुपस्थित थे, जबकि आंगनबाड़ी काउंटर भी नहीं लगा मिला। गोल्डन कार्ड बनाने के लिए वीएलई भी मौजूद नहीं था। इसके बाद उन्होंने बड़ागांव भिक्खी पीएचसी का निरीक्षण किया।

रुरगांव पीएचसी में निरीक्षण के बाद संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य दूसरे अस्पतालों में चली गईं। रुरगांव मेले से डॉक्टरों के जाने की जानकारी मिली थी। इस पर पीएचसी अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। शासन की मंशा के विपरीत काम करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। - डॉ. एके सिंह, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed