{"_id":"6286a3e7d737b76794092144","slug":"kanpur-dehat-information-about-cattle-cutting-was-received-when-the-police-went-attacked-with-a-knife-one-accused-arrested-akbarpur-news-knp6977463144","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : मवेशी काटने की मिली सूचना, पुलिस गई तो चाकू से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : मवेशी काटने की मिली सूचना, पुलिस गई तो चाकू से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। बटपरु जंगल में मवेशी काटने की सूचना पर पहुंची पुलिस पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके चार साथ भाग निकले। आरोपी के पास से मांस, चाकू, कुल्हाड़ी और तराजू बरामद हुआ। कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
मुखबिर ने थाना पुलिस को बटपरु जंगल में मवेशी काटे जाने की सूचना दी थी। इस पर पुलिस टीन ने छापा मारा तो आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ।
वहीं पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके चार साथी भाग निकले। पकड़ेे गए व्यक्ति की पहचान लोहिया नगर निवासी अफजल कुरैशी के रूप में हुई। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि चीतीपुर निवासी सुल्तान, ललुआ, भूरा व जैनू की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मौके से दो बाइक व अन्य सामान भी मिला है। सीओ आशा पाल ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस टीम पर चाकू से हमला किया था। हालांकि कोई घायल नहीं है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ लिया है।