{"_id":"62927ffff3a1f3191523e7fa","slug":"kanpur-dehat-in-the-primary-school-of-the-president-s-village-paraunkh-children-will-sit-in-the-dining-shed-and-eat-chair-table-will-be-installed-akbarpur-news-knp699408915","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : राष्ट्रपति के गांव परौंख के प्राथमिक स्कूल में बच्चे डायनिंग शेड में बैठकर खाएंगे खाना, लगेंगी कुर्सी-मेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : राष्ट्रपति के गांव परौंख के प्राथमिक स्कूल में बच्चे डायनिंग शेड में बैठकर खाएंगे खाना, लगेंगी कुर्सी-मेज
विज्ञापन
परौंख के प्राथमिक विद्यालय में एमडीएम डायनिंग शेड। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पैतृक गांव परौंख में स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चे डायनिंग शेड के नीचे कुर्सी-मेज में बैठकर भोजन ग्रहण करेंगे। यहां चार लाख रुपये से इस शेड का निर्माण हो रहा है। विद्यालय को सजाने-संवारने के साथ ही वहां के कक्षों को महापुरुषों व शिक्षाविद् का नाम दिया गया है।
राष्ट्रपति तीन जून को अपने पैतृक गांव परौंख आ रहे हैं। उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भी आएंगे। इसे लेकर प्रशासनिक अमला गांव की व्यवस्थाएं चौकस करने में जुटा है।
हर तरफ विकास के साथ ही कुछ नया दिखाई दे, इसी के तहत परौंख में स्थित प्राथमिक विद्यालय को भी सजाया-संवारा जा रहा है। विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक की कक्षाओं के नाम शिक्षाविद् व महापुरुषों के नाम पर रखे गए हैं।
विज्ञापन
कक्षा एक के कक्ष का नाम गिजू भाई बधेका, कक्षा दो का सावित्री बाई फुले, कक्षा तीन का डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण, कक्षा चार का डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और कक्षा पांच के कक्ष का नाम स्वामी विवेकानंद रखा गया है।
विद्यालय में बच्चों के लिए डायनिंग शेड भी बनाया जा रहा है। 57 फिट लंबे और 11 फिट चौड़े (627 वर्ग फीट) में बनाए गए डायनिंग शेड में आठ मेज और 14 बेंच की व्यवस्था की गई है। शेड में पंखे भी लगाए गए हैं।
इस डायनिंग शेड के नीचे बैठकर एक साथ 54 बच्चे भोजन कर सकेंगे। चार लाख रुपये की लागत से शेड का निर्माण परौंख क्षेत्र पंचायत की तरफ से कराया जा रहा है।