फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : In Rasulabad, 50 thousand people were troubled without electricity for eight hours.

कानपुर देहात : रसूलाबाद में आठ घंटे बिना बिजली के परेशान रहे 50 हजार लोग

Sun, 19 Jun 2022 02:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : In Rasulabad, 50 thousand people were troubled without electricity for eight hours.
ट्रासफार्मर की मरम्मत करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। ट्रांसफार्मर खराब होने से शनिवार को रसूलाबाद कस्बे की बिजली आठ घंटे गुल रही। इससे करीब 50 हजार लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। वहीं, समाधान दिवस में पहुंचे अधिकारी और फरियादी पसीना-पसीना हो गए। ट्रांसफार्मर की खराबी दुरुस्त कर करीब दो बजे विद्युत आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

रसूलाबाद कस्बे में लगा ट्रांसफार्मर खराब होने से शनिवार की सुबह छह बजे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। कर्मचारी ट्रांसफार्मर ठीक करने पहुंचे, लेकिन इसमें काफी वक्त लग गया।
विज्ञापन

इस दौरान सुभाष नगर, केशव नगर, विकास नगर, नेहरू नगर, रहीम नगर, लोहिया नगर, शास्त्री नगर, गौतम बुद्ध नगर, तुलसी नगर, कबीर नगर, गांधी नगर समेत कई मोहल्ले की करीब 50 हजार आबादी उमस भरी गर्मी में परेशान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों को हैंडपंप पर लाइन लगानी पड़ी। वहीं, समाधान दिवस में पहुंचे अधिकारी व फरियादी भी बिना बिजली के परेशान हुए। दोपहर दो बजे ट्रांसफार्मर दुरुस्त होने पर विद्युत आपूर्ति शुरू की गई।
कुछ समय बाद फिर से तार टूटने व रोस्टिंग के चलते आपूर्ति ठप हो गई। इसे ठीक कर शाम को क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed