{"_id":"6307d6e3d94e8649465811ab","slug":"kanpur-dehat-in-nagina-bangar-village-of-musanagar-father-was-burnt-by-pouring-petrol-for-one-bigha-of-land-condition-critical-akbarpur-news-knp7146561153","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : मूसानगर के नगीना बांगर गांव में एक बीघा जमीन के लिए पिता को पेट्रोल डालकर जलाया, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : मूसानगर के नगीना बांगर गांव में एक बीघा जमीन के लिए पिता को पेट्रोल डालकर जलाया, हालत गंभीर
विज्ञापन
मूसानगर। नगीना बांगर गांव में एक बीघा जमीन के लालच में बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। शोर सुनकर पहुंचा दूसरा बेटा पिता को बचाने में झुलस गया।
झुलसे पिता-पुत्र को जिला अस्पताल लाया गया। यहां से डॉक्टर ने पिता की हालत गंभीर देख उन्हें कानपुर नगर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बेटे व बहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मूसानगर के नगीना बांगर गांव निवासी बच्ची लाल (65) खेतीबाड़ी करते हैं। बेटे रमाकांत ने बताया कि वह चार भाई हैं। वह परिवार के साथ कानपुर नगर में रहता है। बाकी तीन भाई मान सिंह, रामकरन व एक अन्य गांव में परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
पिता बच्ची लाल गांव में रामकरन के साथ रहते हैं। पिता के नाम चार बीघा जमीन है। उसके बड़े भाई मानसिंह पैतृक जमीन में अपना हिस्सा मांग रहे हैं, लेकिन पिता अभी बंटवारा करने को तैयार नहीं हैं। इसी को लेकर मानसिंह पिता से खुन्नस मानते हैं।
गुरुवार की सुबह पिता शौच के लिए खेत की तरफ जा रहे थे। इस बीच मान सिंह व उसकी पत्नी भागवती ने उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। चीख सुनकर दूसरा बेटा रामकरन मौके पर पहुंचा और पिता को बचाने का प्रयास किया।
इसमें वह भी झुलस गया। इसी बीच मान सिंह की पत्नी ने पिता पर पानी डाल दिया। इससे उनकी हालत और बिगड़ गई। झुलसे पिता व भाई को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
वहां से पिता को डॉक्टर ने हैलट रेफर कर दिया। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि मान सिंह व उसकी पत्नी भागवती पर पिता को जलाने का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।