{"_id":"62a2509518d3a15842570755","slug":"kanpur-dehat-in-ashok-nagar-valmiki-locality-a-mentally-ill-young-man-stabbed-his-mother-died-akbarpur-news-knp7015352104","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : अशोक नगर वाल्मीकि मोहल्ले में मानसिक बीमार युवक ने मां को चाकू से गोदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : अशोक नगर वाल्मीकि मोहल्ले में मानसिक बीमार युवक ने मां को चाकू से गोदा, मौत
विज्ञापन
अकबरपुर में हुई हत्या के आरोपी को अस्पताल ले जाती पुलिस। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। मानसिक बीमार युवक ने गुरुवार को घर में ही मां की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। महिला के शोर मचाने पर परिवार और आसपास के लोगों ने हत्यारोपी बेटे को पकड़ लिया। इसके बाद उसे रस्सी से चारपाई में बांध दिया और पिटाई की। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।
अकबरपुर थानाक्षेत्र के अशोक नगर वाल्मीकि मोहल्ला निवासी गौरा देवी उर्फ मायावती (70) को दोपहर में उसके मानसिक बीमार बेटे दीपक ने बिना किसी बात के चाकू से गोद दिया।
गौरा देवी के शोर मचाने पर परिवार और आसपास के लोग वहां पहुंचे, तो आरोपी ने चाकू वहीं फेंक दिया और खुद कमरे के एक कोने में बैठ गया। जब तक परिजन गौरा देवी को अस्पताल ले जाते, उनकी सांसे थम गईं।
विज्ञापन
दीपक किसी और पर हमला कर दे, इसलिए परिवार और आसपास के लोगों ने उसे चारपाई से बांध कर उसकी पिटाई की। घटना की सूचना पाकर एसपी स्वप्निल ममगाई, सीओ प्रभात कुमार, थाना प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे दीपक को गिरफ्तार कर चाकू को कब्जे में लिया है।