{"_id":"635c386583309e0b21492a88","slug":"kanpur-dehat-in-a-dispute-over-drunkenness-my-cousin-pushed-the-young-man-died-after-falling-on-the-road-akbarpur-news-knp7254119189","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: नशेबाजी को लेकर हुए विवाद में मौसेरे भाई ने दिया धक्का, सड़क पर गिरकर युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: नशेबाजी को लेकर हुए विवाद में मौसेरे भाई ने दिया धक्का, सड़क पर गिरकर युवक की जान गई
विज्ञापन
रनियां। शिवपुरी किशरवल गांव में शुक्रवार को नशेबाजी को लेकर हुए विवाद में एक युवक को उसी के मौसेरे भाई ने धक्का दे दिया। इससे युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
किशरवल शिवपुरी में आशुतोष उर्फ बबलू (45), अनुपम उर्फ डब्लू (48) व संदीप एक ही मकान में रहते है। संदीप प्राइवेट कंपनी में काम करता है। तीनों आपस में मौसेरे भाई हैं। आशुतोष शराब पीकर दिनभर इधर उधर घूमता रहता था।
उसकी नशेबाजी से तंग आकर डब्लू व संदीप ने उसे खाना देना बंद कर दिया था। इसी बात को लेकर संदीप का आशुतोष से शुक्रवार को विवाद हो गया। संदीप ने आशुतोष को धक्का दिया तो वह खड़ंजे पर गिर गया।
विज्ञापन
काफी देर तक उसके नहीं उठने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुुलिस मौके पर पहुंची और आशुतोष को पीएचसी ले गई। वहां डॉ. डीके सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अतुल गौतम ने बताया कि मौसेरे भाई के धक्का देने से आशुतोष की जान गई है। अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।