{"_id":"62ed7c6cdb7e69059b1fff62","slug":"kanpur-dehat-if-the-food-of-choice-is-not-prepared-then-the-vegetable-is-thrown-at-the-wife-report-filed-against-the-husband-akbarpur-news-knp711440636","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : पसंद का खाना नहीं बनाया तो पत्नी पर फेंकी खौलती सब्जी, पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : पसंद का खाना नहीं बनाया तो पत्नी पर फेंकी खौलती सब्जी, पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sun, 07 Aug 2022 07:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 07:18 AM IST
विज्ञापन
झुलसी रेखा। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। पसंद का खाना नहीं बनाने पर नाराज पति ने पत्नी पर खौलती हुई सब्जी फेंक दी। इससे महिला झुलस गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां इलाज के बाद महिला थाने पहुंची और पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
निभू गांव निवासी प्रदीप कुमार की पत्नी रेखा देवी ने बताया कि गुरुवार की रात वह घर में खाना पका रही थी। उसी दौरान पति प्रदीप नशे में घर आया और पसंद का खाना नहीं बनाने पर विवाद करने लगा। नाराज प्रदीप ने खौलती हुई सब्जी उसके ऊपर फेंक दी।
इससे वह झुलस गई। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से वह सीएचसी पहुंची और उपचार कराया। थाना प्रभारी प्रशिक्षु सीओ शिव ठाकुर ने बताया कि मामले में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।