फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: History-sheeter commits suicide by consuming poison

Kanpur Dehat: हिस्ट्रीशीटर ने जहर खाकर जान दी, परिजनों ने लगाया पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप

Mon, 06 Feb 2023 08:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 06 Feb 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: History-sheeter commits suicide by consuming poison
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर देहात में झींझक के द्वारिकागंज निवासी एक युवक ने शनिवार रात जहर खा लिया। जानकारी पर परिजन उसे सीएचसी और वहां से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को पोस्टमार्टम हाउस में युवक के भाई ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि इसी के डर से भाई ने जहर खाया है। हालांकि परिजनों ने मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


द्वारिकागंज निवासी राकेश कुमार शुक्ला के बेटे करुणेश उर्फ करुणाशंकर (30) पर हत्या के प्रयास, आर्म एक्ट व चोरी के केस दर्ज थे। उसकी हिस्ट्रीशीट भी खुली थी। मौजूदा समय में वह जमानत पर आया था। इधर, शनिवार रात उसने घर पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने करुणेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


रविवार को पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई इंद्रेश शुक्ला ने कहा कि एक सप्ताह पूर्व पनकी थाना पुलिस घर पहुंची थी और वर्ष 2010 में हुई किसी चोरी के मामले का करुणेश को नोटिस देना चाहती थी। साथ में झींझक चौकी पुलिस भी थी। नोटिस पर नाम आदि का ब्योरा दर्ज नहीं था। इसे लेने का दबाव पुलिस बना रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेने से इनकार किया तो बाद में नोटिस पर नाम, पता व केस का ब्योरा दर्ज कर दिया, जबकि पिता का नाम सही नहीं अंकित था। मुकदमे में फर्जी फंसाने के प्रयास और बार बार घर पर पुलिस के आने से भाई करुणेश तनाव में था। आरोप लगाया कि इसी के डर से शनिवार की रात में भाई ने जहर खा लिया। उसकी मौत के बाद पत्नी सोनी और पुत्र रुद्र और आयुष बिलख पड़े।


हालांकि इंद्रेश ने पुलिस पर लगाए आरोपों में लिखित तहरीर नहीं दी है। मंगलपुर थाने के इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस पर लगाए गए आरोपों की जानकारी नहीं है। मामला झींझक चौकी पुलिस से संबंधित नहीं है। चौकी प्रभारी को भेजकर जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed