{"_id":"630e6f1b7763896dfe4a9352","slug":"kanpur-dehat-heavy-vehicles-will-not-be-able-to-run-on-rasulabad-auraiya-road-for-two-more-months-akbarpur-news-knp7155213177","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : रसूलाबाद-औरैया मार्ग पर दो माह और नहीं दौड़ सकेंगे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : रसूलाबाद-औरैया मार्ग पर दो माह और नहीं दौड़ सकेंगे भारी वाहन
विज्ञापन
निर्माणाधीन रसूलाबाद लहरापुर मार्ग। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। बारिश के चलते रसूलाबाद-औरैया वाया लहरापुर मार्ग पर निर्माण कार्य काफी धीमे चल रहा है। इससे इस मार्ग पर फिर से दो माह के लिए भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से रसूलाबाद-औरैया मार्ग बनवाया जा रहा है। प्रोजेक्ट हेड जयकिशोर ने बताया कि आठ किमी लंबा यह मार्ग 29 करोड़ 30 लाख रुपये से बनवाया जा रहा है। बारिश के कारण काम में देरी हो गई।
इसलिए इस मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन के प्रतिबंध को 29 अगस्त से दो महीने के लिए और बढ़ दिया गया है। पहले दो जुलाई से दो माह तक के लिए भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंधित लगाया गया था।
विज्ञापन
अब भारी वाहनों को याकूबपुर से सहायल कंचौसी होते हुए या फिर रसूलाबाद से झींझक व कंचौसी से होकर जाना होगा। मार्ग पर जलभराव की समस्या से निपटने के लिए पांच स्थानों पर नई पुलिया का निर्माण करवाया जा रहा है। सिंचाई विभाग के सहार व रतनपुर रजबहा की पुलियों का भी निर्माण कार्य इस मार्ग की लागत में शामिल है।