फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Heat broke the season's record, mercury 44.8 degrees, heat wave made people miserable

कानपुर देहात : गर्मी ने तोड़ा सीजन का रिकॉर्ड, पारा 44.8 डिग्री, लू के थपेड़ों ने लोगों को किया बेहाल

Mon, 16 May 2022 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Heat broke the season's record, mercury 44.8 degrees, heat wave made people miserable
गर्मी से बचाव को मुंह ढककर जातीं स्कूटी सवार महिलाएं। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। पिछले दो दिनों से बढ़ रहे तापमान ने रविवार को सीजन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। गर्म पछुआ हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। लू के थपेड़ों के चलते लोगों ने घर से निकलने में परहेज किया। इससे दोपहर में सड़कों पर कम आवाजाही दिखी। चिलचिलाती धूप के आगे लोग बेबस नजर आए।
विज्ञापन

मई के मध्य में मौसम का मिजाज दिन प्रतिदिन बदलता ही जा रहा है। दो दिनों से गर्मी ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है। सुबह से ही सूरज की किरणें लोगों को झुलसा रही हैं। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी का पारा भी चढ़ता जाता है।
विज्ञापन

चटख धूप के चलते सुबह नौ बजे के बाद से ही घर से निकलना मुश्किल हो जा रहा है। रविवार को छुट्टी होने के बाद भी लोगों ने रविवार की दोपहर में घर से निकलने में परहेज किया। जो लोग आवश्यक कार्य से निकले भी वह शरीर को पूरी तरह से ढंके नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सड़कों पर भी आम दिनों की अपेक्षा वाहन कम दिखाई दिए। अकबरपुर की साप्ताहिक बाजार में दोपहर के समय ग्राहकों की संख्या न के बराबर रही। दिन में साढ़े पांच किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चली।

रविवार को न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीएसए के मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मौसम साफ रहने व तापमान में और इजाफा होने के संकेत दिए हैं। इससे लोगों की दिक्कत और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed