{"_id":"628158f62a8e0f7e3e4b66bd","slug":"kanpur-dehat-heat-broke-the-season-s-record-mercury-44-8-degrees-heat-wave-made-people-miserable-akbarpur-news-knp6969848167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : गर्मी ने तोड़ा सीजन का रिकॉर्ड, पारा 44.8 डिग्री, लू के थपेड़ों ने लोगों को किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : गर्मी ने तोड़ा सीजन का रिकॉर्ड, पारा 44.8 डिग्री, लू के थपेड़ों ने लोगों को किया बेहाल
विज्ञापन
गर्मी से बचाव को मुंह ढककर जातीं स्कूटी सवार महिलाएं। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। पिछले दो दिनों से बढ़ रहे तापमान ने रविवार को सीजन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। गर्म पछुआ हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। लू के थपेड़ों के चलते लोगों ने घर से निकलने में परहेज किया। इससे दोपहर में सड़कों पर कम आवाजाही दिखी। चिलचिलाती धूप के आगे लोग बेबस नजर आए।
मई के मध्य में मौसम का मिजाज दिन प्रतिदिन बदलता ही जा रहा है। दो दिनों से गर्मी ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है। सुबह से ही सूरज की किरणें लोगों को झुलसा रही हैं। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी का पारा भी चढ़ता जाता है।
चटख धूप के चलते सुबह नौ बजे के बाद से ही घर से निकलना मुश्किल हो जा रहा है। रविवार को छुट्टी होने के बाद भी लोगों ने रविवार की दोपहर में घर से निकलने में परहेज किया। जो लोग आवश्यक कार्य से निकले भी वह शरीर को पूरी तरह से ढंके नजर आए।
विज्ञापन
वहीं, सड़कों पर भी आम दिनों की अपेक्षा वाहन कम दिखाई दिए। अकबरपुर की साप्ताहिक बाजार में दोपहर के समय ग्राहकों की संख्या न के बराबर रही। दिन में साढ़े पांच किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चली।
रविवार को न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीएसए के मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मौसम साफ रहने व तापमान में और इजाफा होने के संकेत दिए हैं। इससे लोगों की दिक्कत और बढ़ सकती है।