{"_id":"5e10e9e28ebc3e87cd1948c9","slug":"kanpur-dehat-health-akbarpur-news-knp536370357","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन इंद्रधनुष में 1335 बच्चों व गर्भवती का होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन इंद्रधनुष में 1335 बच्चों व गर्भवती का होगा टीकाकरण
विज्ञापन
मिशन इंद्रधनुष के बावत चिकित्सकों के साथ बैठक करते सीएमओ डा.हीरा सिंह।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। सीएमओ डॉ. हीरा सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को कार्यालय सभागार में मिशन इंद्रधनुष अभियान के दूसरे चरण की सफलता को लेकर बैठक हुई। मिशन इंद्रधनुष अभियान का दूसरा चरण छह जनवरी से चलाया जाएगा। इस दौरान 1335 बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा।
सीएमओ ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष अभियान के अंतर्गत अकबरपुर व संदलपुर विकासखंड का चयन किया गया है। उन्होंने समस्त एमओआईसी से कहा कि प्रत्येक दशा में हर पीएचसी व सीएचसी पर अभियान की शुरूआत से पहले वैक्सीन की उपलब्धता कराना सुनिश्चित करें। मिशन इंद्रधनुष अभियान के लिए संबंधित कर्मचारियों की ड्यूटी सेशन वाइज लगाए और उसकी सूची तैयार करें।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. महेंद्र जतारया ने बताया कि अकबरपुर ब्लाक मेें 164 सत्रों के दौरान 755 बच्चों और 129 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। संदलपुर ब्लाक में 92 सत्रों के दौरान 277 बच्चों व 74 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण होगा। बैठक में अपर सीएमओ डॉ. वीपी सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी वर्मा, अकबरपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. आईएच खान, डॉ. सिद्धार्थ मौजूद रहे।