फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat health

एचआर पॉलिसी लागू, 480 संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को लाभ

Mon, 16 Dec 2019 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat health
कानपुर देहात। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश की ओर से संविदा कर्मचारियों के लिए मानव संसाधन नीति लागू की गई है। इसका लाभ जिले के करीब 480 संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को मिलेगा। इससे कर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष भोलेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि संविदा कर्मियों के लिए अभी तक कोई नीति तय नहीं थी। पिछले तीन वर्षों से संघर्ष किया जा रहा था। मानव संसाधन नीति के तहत संविदा कर्मियों को कई लाभ प्राप्त होंगे। इसमें चिकित्सीय अवकाश जो वर्ष की समाप्ति पर खत्म हो जाते थे। अब वह अगले वर्ष में जोड़े जाएंगे। इनकी अवधि 120 दिन की होगी। महिला कर्मचारियों के लिए 180 दिनों का प्रसूति अवकाश देय होगा। वहीं उत्पीड़न संबंधी मामलों के लिए अलग से कमेटी होगी।
विज्ञापन

जिला संयोजक रत्नेश बाजपेयी ने बताया कि नीति लागू होने पर राज्य, मंडल व जिलास्तर पर कर्मचारियों की समस्या निवारण के लिए शिकायत निवारण समिति, इसमे संविदा कर्मचारियों की समस्याओं का तत्काल निवारण होगा। किसी भी संविदा कर्मचारी को उसकी सेवा से बिना पूरी जांच किए तत्काल हटाया नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि कर्मी की कोई गलती या दोष है तो सबसे पहले उसका वेतन कटेगा। सुधार न होने पर स्थानांतरण, वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने और आखिर में राज्यस्तरीय जांच में दोषी पाए जाने पर उसकी संविदा समाप्त की जाएगी। इसी तरह संविदा कर्मियों को अन्य लाभ मिलेंगे। एचआर पॉलिसी लागू होने की जानकारी पर संविदा डा. आशीष अवस्थी, डा. यतेंद्र शर्मा, जिला मंत्री तरुण श्रीवास्तव, महेंद्र कुमार, अंकित श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed