{"_id":"5de2cd178ebc3e54fd32e9cf","slug":"kanpur-dehat-hanging-akbarpur-news-knp5292698117","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
मृतक किसान सुरजन सिंह का फाइल फोटो।
- फोटो : AKBARPUR
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। दिलावलपुर निवासी किसान का शव खेत में अमरूद के पेड़ पर फांसी पर लटका मिला। बेटे ने पिता के आत्महत्या करने की बात कही है। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
दिलावलपुर गांव निवासी महेश सिंह ने बताया उसके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा सुरजन सिंह(45) गांव में रहकर किसानी करता था। दो बेटे बृजेश और प्रेम प्राइवेट नौकरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। सुरजन पिता की तीन बीघे जमीन के अलावा बलकट व बटाई में खेती लेकर परिवार चलाता था। शनिवार को सुबह पांच बजे खेत जाने की बात कहकर घर से निकल गया। सुबह नौ बजे तक वह घर नहीं लौटा। तब पौत्र शिवा उर्फ अमन सिंह पिता को देखने खेत गया।
वहां पर सुरजन का शव अमरूद के पेड़ से लटकता मिला। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बेटा शिवा (16), तीन बेटियां कीर्ति (18), शिवानी (9) राशि (5) हैं। थानाध्यक्ष आमोद कुमार सिंह ने बताया कि शिवा ने पिता के आत्महत्या करने की सूचना दर्ज कराई है।