फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Goods worth 20 lakhs stolen from the houses of two brothers in Rahim Nagar, Rasulabad

कानपुर देहात : रसूलाबाद के रहीम नगर में दो भाइयों के घरों से 20 लाख का सामान चोरी

Wed, 06 Jul 2022 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Goods worth 20 lakhs stolen from the houses of two brothers in Rahim Nagar, Rasulabad
चोरी की घटना की जांच करता डॉग स्क्वॉड। संवाद - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। रहीम नगर निवासी दो सगे भाइयों के घर से चोरों ने 18 लाख के जेवर व एक लाख से अधिक नकदी व अन्य कीमती समान चोरी कर लिया। सूचना पर पुलिस ने डॉग स्क्वॉड के साथ जांच की पर कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

रहीम नगर निवासी ट्रैवल एजेंट मंजूर अहमद उर्फ पप्पू ने बताया कि सोमवार रात वह पत्नी शीबा व तीन बेटियों के साथ घर में सो रहे थे। देर रात चोर घर के पीछे के रास्ते से घुसे और अलमारी खोलकर 45 हजार हजार नकद व करीब 13 लाख रुपये के जेवर व अन्य कीमती चोरी कर लिया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह नींद खुलने पर उन्हें चोरी का पता चला। चोरों ने मंजूर के घर के पास ही रहने वाले उनके सगे भाई आटा चक्की मालिक मसरूर के घर से पांच लाख के गहने व 60 हजार रुपये व अन्य कीमती सामान चुरा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मसरूर ने बताया कि वह पत्नी राबिया व परिवार के अन्य लोगों के साथ घर में ही एक कमरे में सो रहे थे। देर रात चोर पीछे के रास्ते से घर में घुसे और वारदात को अंजाम दिया।

दोनों भाइयों की सूचना पर पुलिस, फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सीओ आशा पाल सिंह ने बताया की रहीम नगर के दो घरों में चोरी हुई है। घटनाओं का खुलासा करने के लिए टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed