फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Gas was being filled from cylinder in private school vehicle, video viral

Kanpur Dehat: निजी स्कूल के वाहन में सिंलिडर से भरी जा रही थी गैस, वीडियो वायरल होने पर हड़कंप, चालक गिरफ्तार

Fri, 21 Apr 2023 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 21 Apr 2023 01:38 AM IST
सार

गुरुवार की सुबह दीपक बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए गए। उन्होंने बताया कि जब वह स्कूल पहुंचे तो वहां पर बच्चों को लाने वाली वैन में खुलेआम घरेलू गैस सिलिंडर से गैस रिफलिंग की जा रही थी।

विज्ञापन
Kanpur Dehat: Gas was being filled from cylinder in private school vehicle, video viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में रसूलाबाद कस्बे के एक निजी स्कूल से अटैच वैन में रसोई गैस सिलिंडर से खुलेआम विद्यालय परिसर में ही रिफिलिंग की जा रही थी। एक अभिभावक ने इस पर आपत्ति जताई। स्कूल प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन किसी ने उसकी कोई बात नहीं सुनी।

विज्ञापन

इस पर अभिभावक ने गैस रिफिलिंग का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। डीएम नेहा जैन ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच के निर्देश दिए हैं।कस्बा के लोहिया नगर निवासी दीपक गुप्ता का बेटा क्षेत्र के विकास नगर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता है।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह दीपक बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए गए। उन्होंने बताया कि जब वह स्कूल पहुंचे तो वहां पर बच्चों को लाने वाली वैन में खुलेआम घरेलू गैस सिलिंडर से गैस रिफलिंग की जा रही थी। इस पर उन्होंने चालक को टोका और कहा कि इस तरह गैस रिफलिंग किए जाने से बड़ा हादसा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल परिसर में यह काम नहीं करना चाहिए, लेकिन चालक ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। अभिभावक ने मामले की शिकायत स्कूल प्रबंधन से की, तो किसी ने उनकी नहीं सुनीं। इस पर दीपक ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। डीएम नेहा जैन ने वायरल हुए इस वीडियो का संज्ञान लिया।

उन्होंने कंट्रोल रूम के माध्यम से रसूलाबाद थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर स्कूल पहुंची पुलिस ने वैन चालक को हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए पूरन पुरवा निवासी वैन चालक शराफत अली ने बताया कि लगभग एक वर्ष से उसकी वैन स्कूल में लगी हुई है। उसे दस हजार रुपये मासिक व खर्च के मुताबिक गैस सिलिंडर स्कूल प्रबंधन की ओर से दिए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed