फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Four doctors absent from OPD of district hospital, no alternative arrangements made, patients strayed

कानपुर देहात : जिला अस्पताल की ओपीडी से नदारद रहे चार डॉक्टर, नहीं की गई वैकल्पिक व्यवस्था, भटके मरीज

Fri, 13 May 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Four doctors absent from OPD of district hospital, no alternative arrangements made, patients strayed
जिला अस्पताल की चर्म रोग ओपीडी से नदारद डॉक्टर। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह समेत डीएम व सीडीओ के निरीक्षण के बावजूद जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हो पा रही है। गुरुवार को ओपीडी में सर्जन, चर्म रोग, मनोचिकित्सक व कान, नाक-गला रोग विशेषज्ञ के नहीं बैठने से मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ा।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय अकबरपुर में डॉक्टरों के समय से ओपीडी में न बैठने की शिकायतें काफी समय से बनी हुई हैं। डॉक्टरों की मनमानी रोकने के लिए कई मंत्रियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने ताबड़तोड़ निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुधारने की कोशिश जरूर की, लेकिन यह बेअसर नजर आ रही है।
विज्ञापन

गुरुवार को जिला अस्पताल में सर्जन, चर्म रोग, नाक-कान-गला रोग व मनोचिकित्सक ओपीडी में नहीं बैठे। दूरदराज से आने वाले मरीज घंटों डॉक्टर का इंतजार करते रहे। वहीं, सबसे हैरानी की बात यह रही कि सर्जन डॉ. जसवीर सिंह व चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार जटारिया ने गुरुवार को अवकाश पर रहने की पूर्व सूचना भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके चौबे परौंख में लगने वाले दिव्यांग मेडिकल बोर्ड में गए थे। मनोचिकित्सक डॉ. धर्मवीर बिना सूचना के अनुपस्थित रहे। तीन डॉक्टरों के न रहने की पूर्व सूचना देने के बावजूद उनके स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। इससे दूरदराज से आने वाले मरीज घंटों इंतजार के बाद व्यवस्थाओं को कोसते हुए बैरंग लौटने को मजबूर रहे।

दो चिकित्सकों ने अवकाश पर रहने की पूर्व सूचना दी थी। एक चिकित्सक मेडिकल बोर्ड में गए थे। एक डॉक्टर क्यों नहीं आए, इस बाबत जवाब तलब किया जाएगा। कई डॉक्टरों के पद रिक्त चल रहे हैं। इस कारण वैकल्पिक व्यवस्था में दिक्कत आ रही है। - डॉ. आरपी गुप्ता, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed