फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat: Four candidates fielded for the post of Gujrai Pradhan in Panchayat by-election

kanpur dehat : पंचायत उप चुनाव में गुजराई प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे चार प्रत्याशी

Mon, 25 Jul 2022 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat: Four candidates fielded for the post of Gujrai Pradhan in Panchayat by-election
कानपुर देहात। जनपद के तीन ब्लॉकों में पंचायत उपचुनाव की प्रक्रिया चल रही है। नाम वापसी की अवधि बीतने पर अब सरवनखेड़ा ब्लॉक के गुजराई गांव में प्रधान पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां चार अगस्त को मतदान और पांच को मतों की गणना होगी। इसी दिन दो अन्य ब्लॉकों के ग्राम सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचन पर प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत उप चुनाव में प्रधान व सदस्यों के रिक्त पदों पर निर्वाचन की प्रक्रिया पिछले दिनों शुरू की गई है। नाम वापसी के लिए 22 जुलाई तय थी। जनपद में सरवनखेड़ा ब्लॉक में गुजराई ग्राम पंचायत का रिक्त प्रधान पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन

यहां उपचुनाव में चार प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। किसी ने नाम वापस नहीं लिया। निर्वाचन अधिकारी डॉ. तेजेंद्र सिंह ने बताया कि गुजराई में प्रधान पद के लिए नीलम पाल, राजवती, शशी देवी व सीता प्रत्याशी हैं। सभी को चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर उप चुनाव में डेरापुर ब्लॉक व मलासा ब्लॉक के तीन-तीन गांवों में रिक्त तीन-तीन ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर एक-एक नामांकन ही हुआ। डेरापुर के रतनियांपुर में वार्ड नंबर नौ से किरन देवी, बड़ागांव भिक्खी के वार्ड नंबर दो में गीता देवी व अंबियापुर के वार्ड नंबर सात में मीनू तिवारी के आवेदन आने से निर्विरोध चयन तय है।
मलासा ब्लॉक के चौकी गांव के वार्ड नंबर 11 में उमा देवी, सनायाखेड़ा में वार्ड नंबर चार में ममता देवी व घार में वार्ड नंबर सात से रेनू द्विवेदी का नामांकन होने से निर्विरोध चयन तय है। जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा जैन ने बताया कि गुजराई में प्रधान पद पर चुनाव के बाद पांच अगस्त को मतगणना और परिणाम की घोषणा की जाएगी।

कैंसर से पीड़ित प्रधान की हो गई थी मृत्यु
गुजराई गांव में प्रधान गुड्डन देवी कैंसर से पीड़ित थीं। इलाज के दौरान उनकी पांच जून को मृत्यु हो गई थी। इसके बाद यहां प्रधान का पद रिक्त चल रहा था। उपचुनाव में नए प्रधान के चयन की प्रक्रिया हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed