फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Fear of fraud in ambulance service, Divisional Additional Director sent letter for verification

कानपुर देहात : एंबुलेंस सेवा में फर्जीवाड़े की आशंका, सत्यापन के लिए मंडलीय अपर निदेशक ने भेजा पत्र

Thu, 09 Jun 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Fear of fraud in ambulance service, Divisional Additional Director sent letter for verification
जिला अस्पताल में खडी एंबुलेंस। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जनपद में संचालित एंबुलेंस सेवा 102 और 108 में मरीज लाने व ले जाने के नाम पर फर्जीवाड़े की आशंका जताई गई है। मंडलीय अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने सीएमओ को पत्राचार कर पिछले तीन माह में एंबुलेंस सेवा का लाभ लेने वाले लोगों से संपर्क कर सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद में कुल 55 एंबुलेंस संचालित हैं। इसमें 102 एंबुलेंस सेवा 28, 108 एंबुलेंस सेवा 24 और दो एएलएस हैं। परिवार कल्याण महानिदेशक की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि मरीजों को 102 और 108 एंबुलेंस सेवा ठीक से उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन

सेवा देने वाली कंपनी अधिकतर केसों में एंबुलेंस पर फर्जी मरीजों की संख्या दिखाकर और काल्पनिक पीसीआर भरकर सरकार से भुगतान करा रही है। महानिदेशक ने पत्र के माध्यम से मंडलीय अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को इसकी जांच कराने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अपर निदेशक डॉ. जीसी मिश्रा ने फरवरी, मार्च और अप्रैल में कंपनी के उपलब्ध कराए गए आंकड़े और मरीजों का पीसीआर रजिस्टर (नाम, फोन नंबर और आधार) सत्यापन किए जाने के संबंध में सीएमओ कानपुर देहात को पत्राचार किया है।
सीएमओ डॉ. एके सिंह ने जनपद में एंबुलेंस सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. मोहन झा और अपर सीएमओ डॉ. राजकिशोर को मामले के सत्यापन की जिम्मेदारी दी है। एंबुलेंस कंपनी की ओर से शासन को दिए तीन माह के आंकड़ों के अनुसार 102 एंबुलेंस का 11157 और 108 एंबुलेंस का 21542 लोगों ने लाभ लिया है।

फर्जीवाड़े की आशंका के चलते कानपुर देहात समेत पूरे यूपी की एंबुलेंस सेवा का में सत्यापन किया जाना है। इस संबंध में कानपुर देहात सीएमओ को निर्देशित किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद शासन को भेजी जाएगी। - डॉ. जीसी मिश्रा, मंडलीय अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed