फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Farmers uproar for urea in Bhal Cooperative Society, police distributed fertilizers under their supervision

Kanpur Dehat : भाल सहकारी समिति में यूरिया के लिए किसानों का हंगामा, पुलिस ने अपनी निगरानी में बंटवाई खाद

Fri, 30 Dec 2022 08:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Farmers uproar for urea in Bhal Cooperative Society, police distributed fertilizers under their supervision
भाल समिति में यूरिया के लिए लाइन में खड़े किसान। संवाद - फोटो : AKBARPUR
राजपुर। भाल सहकारी समिति में तीसरे दिन गुरुवार को भी यूरिया को लेकर मारामारी रही। सुबह से किसानों की लंबी लाइन लग गई। पहले खाद पाने के चक्कर में किसानों में धक्का-मुक्की शुरू हुई तो लोगों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपनी निगरानी में किसानों को दो-दो बोरी यूरिया दिलाई। यहां चार घंटे में तीन सौ बोरी यूरिया बंट गई। यूरिया खत्म होने पर तमाम किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

भाल सहकारी समिति में तीन दिनों से लगातार यूरिया का वितरण किया जा रहा है। गुरुवार को भी बड़ी संख्या में किसान खाद लेने समिति पर पहुंच गए। किसान खुद ही लाइन लगाकर खड़े नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमित का गेट खुलते ही पहले खाद पाने के चक्कर में धक्का मुक्की होने लगी। इस पर किसानों ने हंगामा किया। स्थिति बेकाबू होती देख समिति के सचिव ने पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंचे राजपुर चौकी प्रभारी राजीव कुमार ने सहकर्मियों के साथ किसानों को लाइन में खड़ा कराया।

किसानों के आधार व खतौनी जमा कराने के बाद सभी को दो-दो बोरी यूरिया का वितरण कराया। चार घंटे में समिति में रखा यूरिया का स्टॉक खत्म हो गया। इसके बाद तमाम किसानों को खाली हाथ घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed