फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Farmer's death under suspicious circumstances in Bhagirathpur village, wife and lover accused of murder

Kanpur News: भगीरथपुर गांव में संदिग्ध हालात में किसान की मौत, पत्नी व प्रेमी पर हत्या का आरोप

Sat, 29 Apr 2023 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Farmer's death under suspicious circumstances in Bhagirathpur village, wife and lover accused of murder
‌किसान की मौत पर बिलखते परिजन।
सरवनखेड़ा। गजनेर के भगीरथपुर गांव में एक किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। फर्श पर खून के धब्बे देख मां ने बहू और उसके प्रेमी पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। किसान के ओठ के अंदर एक चोट जरूर मिली है।
विज्ञापन


भगीरथपुर गांव निवासी ब्रह्मा का बेटा संजय पासवान (35) खेतीबाड़ी करता था। उसकी शादी करीब 16 साल पहले गजनेर के नाही गांव की शशि के साथ हुई थी। नाही गांव का शिवभान सिंह अक्सर संजय के घर आता जाता रहता है।
विज्ञापन


वह कई कई दिन तक घर पर भी रुकता था। पांच दिनों से वह संजय के घर में ही रुका था। संजय की मां रामश्री ने बताया कि बेटा संजय अलग घर में रहता था। गुरुवार को संजय दिनभर भूसा ढोता रहा। थक जाने की वजह से वह रात में अपने घर नहीं गया और पास स्थित उसके घर पर लेट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे शशि अपने प्रेमी शिवभान सिंह के साथ घर पहुंची और संजय को अपने घर लेकर चली गई। रात में संजय के बच्चे घर में नीचे लेटे थे। वहीं, संजय, उसकी पत्नी व शिवभान छत पर सोने चले गए।

शुक्रवार की सुबह 5:30 बजे के करीब शशि ने उसे बताया कि संजय जग नहीं रहे है। इस पर रामश्री मौके पर पहुंची और संजय को आवाज दी, लेकिन उसने उत्तर नहीं दिया। इसके बाद गांव के ही एक डॉक्टर को बुलाया तो उन्होंने संजय को मृत घोषित कर दिया।

ग्राम प्रधान मनोज पासवान की सूचना पर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे। इस दौरान संजय की मां रामश्री ने बहू शशि व प्रेमी शिवभान पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने इस पर शशि को हिरासत में ले लिया।

थाने में पूछताछ में शशि ने शिवभान से संबंध होने की बात कबूल की, लेकिन पति की हत्या करने की बात को नकार दिया। शशि ने पुलिस को बताया कि संजय शराब का आदी था। गुरुवार को शराब पीने को लेकर उसका खेत में पति से विवाद हुआ था।

थाना प्रभारी ने बताया कि रामश्री ने बेटे की हत्या करने का आरोप बहू और उसके प्रेमी पर मौखिक रूप से लगाया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। डॉक्टर ने बिसरा सुरक्षित रखा है।

शिवभान को घर से भगाने का आरोप
रामश्री ने बताया कि बहू शशि के शिवभान सिंह संबंध हैं। संजय शिवभान के घर आने का विरोध करता था। इसको लेकर शशि से उसका विवाद होता था। इसी को लेकर शशि ने प्रेमी के साथ मिलकर संजय की हत्या कर दी। इसके बाद शुक्रवार की सुबह पांच बजे प्रेमी को घर से निकाल दिया। तब से शिवभान लापता है। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। संजय की मौत से मां रामश्री, दो बेटियां व बेटा समेत परिजन बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed