{"_id":"62a3a2140f11292f8f3f3a36","slug":"kanpur-dehat-farmer-s-body-found-on-a-cot-in-the-field-family-members-accused-two-youths-of-murder-akbarpur-news-knp701702124","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : खेत में चारपाई पर मिला किसान का शव, परिजनों ने दो युवकों पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : खेत में चारपाई पर मिला किसान का शव, परिजनों ने दो युवकों पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
बेटा की मौत पर विलखती मॉ सरोजनी देवी। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
सिकंदरा। रसधान कस्बा निवासी किसान का शव शुक्रवार की सुबह खेत में चारपाई पर पड़ा मिला। शरीर पर चोटों के छह निशान मिले हैं, लेकिन मौत की वजह पोस्टमार्टम में साफ नहीं हो सकी है। जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है। परिजनों ने दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रसधान कस्बा निवासी अरविंद कटियार ने बताया कि छोटा भाई शिवम (22) खेती किसानी करता था। रोज की तरह गुरुवार की शाम वह नलकूप पर सोने चला गया था। शुक्रवार की सुबह शिवम का शव खेत में ही चारपाई पर खून से लथपथ मिला।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। अरविंद ने बताया कि गांव के ही दो युवकों को शिवम के साथ शाम को शराब पीते देखा गया था। आरोप है कि नशेबाजी के दौरान हुए झगड़े में दोनों युवकों ने शिवम की हत्या कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद शव को खेत में फेंककर आरोपी भाग गए। इधर, गांव के कुछ लोगों का कहना है कि पिता हृदय कटियार की मौत के बाद शिवम ने कुछ जमीन बेची थी। वह शराब भी पीता था।
शिवम की मौत की खबर पाकर मां सरोजनी देवी परिवार के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंची बिलख पड़ी। थाना प्रभारी रामगोविंद मिश्रा ने बताया कि शिवम का शव नलकूप के बाहर चारपाई पर पड़ा मिला है। मामले की जांच की जा रही है।