{"_id":"6318f84c7a138a687b066e80","slug":"kanpur-dehat-farmer-hangs-himself-on-tree-dead-body-found-hanging-outside-jamalpur-village-akbarpur-news-knp7169404130","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : पेड़ पर फंदा लगा किसान ने दी जान, जमालपुर गांव के बाहर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : पेड़ पर फंदा लगा किसान ने दी जान, जमालपुर गांव के बाहर लटका मिला शव
विज्ञापन
रामशरण मौत पर दुखी बैठे परिजन। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
सिकंदरा। अमराहट थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव के बाहर खेत में लगे आम के पेड़ पर किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। अनहोनी पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
जमालपुर निवासी रामशरण कटियार ( 65) किसान थे। वह एक ईंट भट्ठ में पार्टनर भी थे। बुधवार सुबह उनका शव गांव के बाहर लगे आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकता मिला। जानकारी पर लोग एकत्र हो गए।
अनहोनी की सूचना पर पत्नी सुमन देवी, पुत्र आशुतोष, पुत्री दीक्षा व परिजन रोने बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पत्नी ने पुलिस को बताया कि रोज की तरह बुधवार की सुबह चार बजे पति खेत में शौच के लिए निकले थे।
विज्ञापन
उसके बाद घर नहीं लौटे। मृतक की बहन सावित्री देवी ने बताया कि भाई की तलाश में मंगलवार रात एक व्यक्ति घर आया था। भाई सिकंदरा के नंदना के एक ईंट भट्ठे में पार्टनर भी थे। अमराहट थाना प्रभारी जीतमल ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले परिजनों ने शव को फंदे से उतार लिया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ जांच की जा रही है।