{"_id":"64aeccdc1970e392dd0c18f5","slug":"kanpur-dehat-farmer-fell-into-water-from-cement-pole-drowned-to-death-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: सीमेंट के पोल से बंबी में गिरा किसान, डूबकर मौत, मवेशी चराकर घर लाैटते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: सीमेंट के पोल से बंबी में गिरा किसान, डूबकर मौत, मवेशी चराकर घर लाैटते समय हुआ हादसा
Wed, 12 Jul 2023 09:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 12 Jul 2023 09:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर देहात के शिवली में हृदयपुर गांव में बंबी पर रखे सीमेंटेड पोल से निकलते समय एक किसान पानी में गिर गया। तैराना नहीं आने की वजह से वह पानी में डूब गए। इससे उनकी मौत हो गई। अनहोनी की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली शिवली के हृदयपुर गांव निवासी लालता प्रसाद यादव (45) किसान थे। बुधवार को वह मवेशी चराने ले गए थे।
विज्ञापन
शाम को मवेशी चराकर वह घर लौट रहे थे। गांव आने वाले रास्ते पर पड़ने वाली बंबी पर रखे सीमेंटेड पोल से वह निकल रहे थे। इसी बीच संतुलन बिगड़ने से बंबी में जा गिरे। तैरना नहीं आने की वजह से वह पानी में डूब गए। जानकारी पाकर परिजन व गांव के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ युवाओं ने बंबी में लालता प्रसाद की तलाश शुरू की तो कुछ दूरी पर शव उतराता मिला। इस पर पत्नी विमला देवी, पुत्र कुलदीप, पुत्री राखी रोने बिलखने लगे। इंस्पेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन