फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Farmer crushed to death by dumper, relatives block Gajner-Raipur road

Kanpur Dehat: डंपर से कुचलकर किसान की मौत, परिजनों ने जाम किया गजनेर-रायपुर मार्ग, चालक की तलाश जारी

Sat, 20 May 2023 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 20 May 2023 01:22 AM IST
सार

पप्पू की मौत की खबर सुनकर गांव व परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने डंपर चालक पर कार्रवाई, मुआवजे व डीएम को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Kanpur Dehat : Farmer crushed to death by dumper, relatives block Gajner-Raipur road
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात के गजनेर में गोगुमऊ रेलवे क्रॉसिंग ढाल पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। उसकी पत्नी व बेटा हादसे में बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने गजनेर-रायपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन

मामले में रिपोर्ट दर्ज करने व मुआवजा दिलाने के साथ ही डीएम को मौके पर बुलाने की मांग कर हंगामा किया। करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची एसडीएम ने कार्रवाई व मदद का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया। तब करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

ररूवा गांव निवासी पप्पू (43) खेतीबाड़ी करते थे। वह शुक्रवार को बीमार पत्नी ननकी को लेकर सरवनखेड़ा एक डॉक्टर की क्लीनिक जा रहे थे। बाइक पर दंपती के साथ उनका बेटा अरुण (12) भी बैठा था। गोगुमऊ रेलवे क्रॉसिंग की ढाल पर रायपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बाइक चला रहा पप्पू उछल कर सड़क और मां बेटा फुटपाथ की तरफ गिर गए। इस दौरान पप्पू डंपर के पहिये के नीचे आ गया। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। पत्नी व बेटा सकुशल बच गए। हादसे के बाद भीड़ जुटती देख चालक मौके पर डंपर छोड़कर भाग गया।

इधर, पप्पू की मौत की खबर सुनकर गांव व परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने डंपर चालक पर कार्रवाई, मुआवजे व डीएम को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

जाम की सूचना पर रनियां व अकबरपुर थाने की पुलिस के साथ सीओ प्रभात कुमार भी पहुंचे। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, तो ग्रामीणों ने तकरार हो गई।करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंचीं एसडीएम अकबरपुर डॉ. पूनम गौतम ने परिजनों से बात कर उन्हें कृषक दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया।

कई वाहन जाम में फंसे, तो कुछ वैकल्पिक मार्गों से निकले
ग्रामीणों की ओर से गजनेर-रायपुर मार्ग पर जाम लगाने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कई वाहनों को रायपुर-रनियां, सरवनखेड़ा से रनियां मार्ग की तरफ डायवर्ट कर आगे भेजा। वहीं, कई वाहन जाम में करीब दो घंटे तक फंसे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed