{"_id":"61db3ecc80ac5226b80e9c04","slug":"kanpur-dehat-farm-house-watchman-murdered-with-a-sharp-weapon-akbarpur-news-knp674476463","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : धारदार हथियार से फार्म हाउस के चौकीदार की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : धारदार हथियार से फार्म हाउस के चौकीदार की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। डेरापुर के हथूमा गांव स्थित सुअर फार्म हाउस के चौकीदार की शनिवार रात धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई। उसके सिर व चेहरे पर हमले के कई निशान मिले। मृतक के बेटे ने फार्म हाउस के मालिक समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आरोप लगाया कि एक वर्ष से पिता को मेहनताना नहीं दिया था। रुपये मांगने पर नाराज होकर उनकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। वहीं रात में एसपी स्वप्रिल ममगाई ने गांव पहुंचकर वारदात की जानकारी ली।
सुभाष नगर सिकंदरा निवासी अशोक कटियार का हथूमा में सूअर फार्म हाउस है। अशोक ने वहां देखभाल के लिए हथूमा के ही पप्पू लाल बाल्मीकि (48) को रखा था। शनिवार की रात फार्म हाउस में पप्पू के सिर व चेहरे पर धारदार हथियार से कई बार हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी पर रात में ही पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
पप्पू के बेटे शिवम कुमार बाल्मीकि ने अशोक कटियार के अलावा गांव के ही सरमन, सत्यम, पूरन संखवार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिवम ने पुलिस को बताया कि अशोक कटियार ने एक वर्ष से पिता को मेहनताना नहीं दिया।
रुपये मांगने से नाराज अशोक ने साथियों के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। घटना की जानकारी पर एएसपी घनश्याम चौरसिया, सीओ डेरापुर शिव ठाकुर, प्रभारी निरीक्षक अखिलेश जायसवाल मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश जायसवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।