{"_id":"64d5436adf3abe399f0e2e84","slug":"kanpur-dehat-family-sleeping-on-the-roof-goods-worth-28-lakhs-crossed-from-the-house-of-a-retired-soldier-kanpur-news-c-220-1-akb1003-1541-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: छत पर सोता रहा परिवार, सेवानिवृत फौजी के घर से 28 लाख का माल पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: छत पर सोता रहा परिवार, सेवानिवृत फौजी के घर से 28 लाख का माल पार
विज्ञापन
रसूलाबाद। सुभाषनगर स्थित यूनियन बैंक के बगल में रह रहे सेवानिवृत फौजी के घर से चोरों ने बुधवार की रात तीन लाख रुपये नकद व करीब 25 लाख रुपये के जेवर चुरा लिए। वारदात के दौरान सेवानिवृत फौजी की पत्नी अपनी भतीजी के साथ मकान की छत पर सो रही थीं।
चोरों के भागने के दौरान कुंडी खटकने की आवाज से दोनों की नींद खुली तो वह घर के अंदर पहुंचीं। इस पर चोरी की जानकारी हुई, लेकिन तब तक चोर भाग चुके थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
दशहरा गांव निवासी सेवानिवृत फौजी अशोक सिंह गौर का सुभाषनगर में झींझक रोड स्थित यूनियन बैंक के बगल में भी मकान है। अशोक सिंह झींझक कंचौसी रोड स्थित बिजली घर में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
बुधवार की रात को घर में उनकी पत्नी विमला देवी व भतीजी वेदिका थीं। विमला देवी ने बताया कि पति रात में नौकरी पर गए थे। रात में खाना खाने के बाद वह और वेदिका मुख्य दरवाजे में अंदर से ताला लगाकर दूसरी मंजिल पर सोने चलीं गईं।
देर रात करीब दो बजे घर की कुंडी बंद होने की तेज आवाज से वेदिका की नींद खुली तो वह अकेले ही नीचे घर में आई तो मुख्य दरवाजा खुला देखा। इसके बाद वेदिका ने उन्हें इसकी जानकारी दी।
विमला के मुताबिक रात में दरवाजे में ताला लगाकर उन्होंने चाभी आंगन में लगी खूंटी में टांग दी थी। घर में घुसकर चोरों ने कमरे में प्लास्टिक के डिब्बे में रखी चाभी से अलमारी खोली और 25 लाख रुपये के गहने और तीन लाख रुपये नकद पार कर दिए।
विमला देवी की सूचना पर सीओ तनु उपाध्याय, थाना प्रभारी सुरजीत सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। खोजी कुत्ता सेवानिवृत फौजी के घर के भीतर ही घूमता रहा, पर कोई सुराग नहीं दे सका।
थाना प्रभारी का कहना है कि चोर मुख्य दरवाजे से घर में घुसे और वारदात को अंजाम देकर उसी रास्ते से भाग गए। चोरों के घर में घुसने का कोई और रास्ता नजर नहीं आया है। प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।